Bhagalpur Weather Forecast : आसमान रहेगा साफ, धूप और उमस से लोग होंगे परेशान

Bhagalpur Weather Forecast शनिवार की सुबह भागलपुर सहित आसपास के जिलों में धूप खिली हुई है। भीषण गर्मी और धूप से लोग परेशान है। बारिश अभी नहीं होगी। खेती किसानी के लिए गर्मी घातक है। तापमान बढ़ा हुआ है। उमस से और भी संकट है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 01:08 PM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 01:08 PM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : आसमान रहेगा साफ, धूप और उमस से लोग होंगे परेशान
भागलपुर में सुबह-सुबह मौसम का हाल। गर्मी से लोग परेशान हैं।

भागलपुर, जेएनएन। Bhagalpur Weather Forecast : बांका जिले में शनिवार को भी तेज धूप खिली है। मौसम में उमस बरकरार है। जिला में मौसम का पिछले 10 दिनों से यही हाल है। इस दौरान बारिश पूरी तरह बंद है। जिससे किसानों को आगात नस्ल के धान की तैयारी में सहायता मिल रही है। कई किसान धन कटनी में जुट गए हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 21 अक्टूबर को जिला में थोड़ी बहुत बारिश हो सकती है। वैसे शनिवार शाम को भी कुछ इलाके में बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके अलावा मौसम साफ रहेगा। रात में आसमान से खूब ओस गिर रहा है।

भागलपुर में तो सुबह से ही गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है। आज से नवरात्र भी प्रारंभ हे। भीषण गर्मी व्रतियों को काफी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी और गर्मी की संभावना है। हल्‍की बारिश कभी कभार हो सकती है। लेकिन गर्मी और उमस से लोग परेशान रहेंगे।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण मौसम सेवा के  नोडल अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान 35 डिग्री के आसपास रहेगा। जबकि रात में तापमान धीरे-धीरे गिरता जाएगा। जबकि अभी अधिकतर धान की फसलों में सिंचाई की जरूरत है, जिसे अपना संसाधन है वह तो सिंचाई कर रहे हैं। जिस किसानों के साधन नहीं हैं वह आसमान की ओर टकटकी लगाए हैं। बारिश नहीं होने से सब्जी की फसलों में भी ज्यादा सिंचाई करनी पड़ती है। जिससे किसानों का घर ज्यादा हो रहा है।

इसके अलावा पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी के जिलों में गर्मी के कारण लोग परेशान रहे। मुगेर, जमुई, खगडि़या, लखीसराय, बांका, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, किशनगंज जिलों में गर्मी है। भीषण धूप से लोग परेशान हैं। उमस के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। खेतों में पानी नहीं है। अपने साधन में खेती की जा रही है।

chat bot
आपका साथी