अधिकारियों ने क्वारंटाइन सेंटरों का किया निरीक्षण

बेगूसराय। जिले के 81 स्कूलों के क्वारंटाइन सेंटर में विदेश व दूसरे से आने वाले एक हजार 193 मानव बल रह रहे हैं। सरकारी निर्देश पर इनके लिए सेंटर में आवासन भोजन स्वास्थ्य और जांच आदि की व्यवस्था की गई है। शनिवार को डीएम अरविद कुमार वर्मा के निर्देश पर सभी प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों ने स्कूलों के क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने आवासन भोजन स्वास्थ्य जांच का जायजा लिया तथा सेंटर के प्रभारी को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। वरीय प्रभारी पदाधिकारियों ने सेंटर में रह रहे लोगों को शारीरिक दूरी अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा अस्वस्थता की स्थिति में तुरंत प्रतिनियुक्त पदाधिकारी व कर्मी को सूचित करने का निर्देश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Apr 2020 05:39 PM (IST) Updated:Sat, 04 Apr 2020 05:39 PM (IST)
अधिकारियों ने क्वारंटाइन सेंटरों का किया निरीक्षण
अधिकारियों ने क्वारंटाइन सेंटरों का किया निरीक्षण

बेगूसराय। जिले के 81 स्कूलों के क्वारंटाइन सेंटर में विदेश व दूसरे से आने वाले एक हजार 193 मानव बल रह रहे हैं। सरकारी निर्देश पर इनके लिए सेंटर में आवासन, भोजन, स्वास्थ्य और जांच आदि की व्यवस्था की गई है। शनिवार को डीएम अरविद कुमार वर्मा के निर्देश पर सभी प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों ने स्कूलों के क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने आवासन, भोजन, स्वास्थ्य जांच का जायजा लिया तथा सेंटर के प्रभारी को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। वरीय प्रभारी पदाधिकारियों ने सेंटर में रह रहे लोगों को शारीरिक दूरी अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा अस्वस्थता की स्थिति में तुरंत प्रतिनियुक्त पदाधिकारी व कर्मी को सूचित करने का निर्देश दिया। 12935 व्यक्ति चिह्नित : डीएम अरविद कुमार वर्मा के अनुसार जिले में बीते 15 दिनों में विदेश व दूसरे राज्य से आने वाले 12 हजार 935 व्यक्ति चिह्नित किए गए हैं। ऐसे सभी लोगों को सेंटर में रख कर सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। डीएम ने कहा कि क्वारंटाइन में रह रहे लोगों के अनुश्रवण के लिए विकसित चक्षु ऐप पर अब तक 10 हजार 627 व्यक्तियों का डाटा दर्ज किया गया है। जिसमें से 6 हजार 701 का अनुश्रवण ऐप के माध्यम से तथा शेष का दूरभाष से किया जा रहा है।

पांच पर हुई है प्राथमिकी : डीएम ने कहा कि क्वारंटाइन अवधि के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के मामले में अब तक पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें तीन बखरी के तथा दो शाम्हो अकहा कुरहा प्रखंड के हैं।

जमातियों के स्वास्थ्य की हो रही निगरानी : डीएम ने कहा कि तब्लीगी जमात से बेगूसराय लौटे नौ जमातियों को चिह्नित कर सदर अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। यहां भर्ती इन सभी जमातियों के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। चिन्हित नहीं हुए जमातियों से डीएम ने अपने संबंध में खुद से स्थानीय प्रशासन को सूचित करने की अपील की है। ताकि उनके स्वास्थ्य की निगरानी भी की जा सके।

66 के रिपोर्ट निगेटिव : डीएम ने कहा कि जिले से कुल 77 व्यक्तियों का सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया था। जिसमें से 66 सैंपल का रिपोर्ट निगेटिव आया है। शेष 11 सैंपल का रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुआ है।

chat bot
आपका साथी