दुग्ध समिति के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन

प्रखंड क्षेत्र के चंदौरप्रखंड क्षेत्र के चंदौर अतरुआ व विशनपुर दुग्ध समिति के होने वाले छह मार्च के चुनाव के लिए प्रखंड मुख्यालय में नामांकन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Feb 2017 05:34 PM (IST) Updated:Thu, 23 Feb 2017 05:34 PM (IST)
दुग्ध समिति के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन
दुग्ध समिति के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन

बेगूसराय। प्रखंड क्षेत्र के चंदौर अतरुआ व विशनपुर दुग्ध समिति के होने वाले छह मार्च के चुनाव के लिए प्रखंड मुख्यालय में नामांकन किया गया। जिसमें मधेपुरा दुग्ध समिति के अध्यक्ष पद के लिए रामकुमार ¨सह सहित सभी कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किए गए। साथ ही अतरुआ समिति के लिए भी अध्यक्ष देवेंद्र मालाकार सहित सभी कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। वहीं दूसरी ओर मोख्तियारपुर पंचायत के विशनपुर गांव की दुग्ध समिति के अध्यक्ष पद पर रघुनाथ महतो, र¨वद्र कुमार, अर्जुन चौरसिया व निवर्तमान अध्यक्ष राम उजागर चौरसिया ने नामांकन किया। कार्यकारिणी के 10 पदों के लिए भी नामांकन किया गया। इस संबंध में निर्वाची पदाधिकारी सह बीसीओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इसका चुनाव व मतों की गिनती छह मार्च को कराया जाएगा। मौके पर बरौनी डेयरी के पर्यवेक्षक अरुण कुमार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी