266 की यूरिया बिक रहा 380 रुपये बोरी

- जिले के चार प्रखंड में ही सरकारी दर पर मिलती है खाद - अन्य जगहों पर किसान बाजार से खाद लेने को व

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Aug 2022 09:51 PM (IST) Updated:Wed, 17 Aug 2022 09:51 PM (IST)
266 की यूरिया बिक रहा 380 रुपये बोरी
266 की यूरिया बिक रहा 380 रुपये बोरी

- जिले के चार प्रखंड में ही सरकारी दर पर मिलती है खाद

- अन्य जगहों पर किसान बाजार से खाद लेने को विवस

संवाद सूत्र, बांका : सरकार द्वारा किसानों को सस्ते दर पर खाद उपलब्ध कराने के लिए काफी प्रयास किया जा रहा है। इससे किसानों की लागत में कमी आ सके। सरकार द्वारा यूरिया खाद की कीमत 266 रुपया प्रति बोरी निर्धारित की गई है, लेकिन बाजार में यूरिया 380 रुपये प्रति बोरी तक मिल रही है।

बिस्कोमान के क्षेत्रीय पदाधिकारी प्रभाष कुमार ने बताया कि जिले के चार प्रखंड में बिस्कोमान के माध्यम से खाद बिक्री की जाती है। हमारे केंद्रों पर किसानों को निर्धारित मूल्य पर ही खाद उपलब्ध कराया जाता है। हमारा चार केंद्र रजौन, अमरपुर, बांका और शंभूगंज में संचालित हो रहा है। रजौन बिस्कोमान में यूरिया खत्म हो गया है। इसके अलावे सभी बिस्कोमान में यूरिया उपलब्ध है। किसान रितेश कुमार, भगवान ठाकुर, उमेश कापरी, शंभु सिंह, उमेश दास, सुरेश साह सहित अन्य किसानों ने कहा कि बिस्कोमान में यूरिया उपलब्ध नहीं होने से बाजार में 380 रुपया प्रति बोरी तक यूरिया मिल रहा है। यदि धान रोपाई कार्य में तेजी आने से किसानों को यूरिया के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

-----------

सभी प्रखंड में बिस्कोमान नहीं होने से होती है परेशानी

जिले के चार प्रखंड रजौन, बांका, अमरपुर और शंभुगंज प्रखंड में बिस्कोम है। शेष सभी प्रखंड के किसानों को खाद के लिए निजी दुकानों पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे अन्य प्रखंड के किसानों को काफी परेशानी होती है। बिस्कोमान यूरिया डीएपी एपीएस

बांका - 400 - 700 -600

रजौन - 00 - 700 -600

अमरपुर - 800 - 700 - 600

शंभुगंज - 800 - 700 - 600

chat bot
आपका साथी