ओढ़नी सजाने पहुंचे आसाम के कारीगर

बांका। शहर से सटे ओढ़नी जलाशय को लहराने का प्रशासनिक अभियान शुरू हो गया है। आसाम से बांस कारीगरों का एक दल ओढ़नी पहुंच गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 09:36 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 09:36 PM (IST)
ओढ़नी सजाने पहुंचे आसाम के कारीगर
ओढ़नी सजाने पहुंचे आसाम के कारीगर

बांका। शहर से सटे ओढ़नी जलाशय को लहराने का प्रशासनिक अभियान शुरू हो गया है। आसाम से बांस कारीगरों का एक दल ओढ़नी पहुंच गया है। दस दिनों के बाद ओढ़नी बांस कला का अनोखा केंद्र बनकर उभरेगा। आने वाले पर्यटकों के बैठने के लिए आकर्षक बंबू शेड बनेगा। इसके लिए रंग बिरंगी बांस भी पहुंच गया है। नौकायन की सुविधा भी इस डैम पर उपलब्ध कराई जानी है।

डैम के मुख्य बांध तक पहुंचने के लिए बची एक किलोमीटर की सड़क को भी दुरुस्त किया जाना है। इसके साथ डैम की सुंदरता को चार चांद लगाने के लिए लैंप पोस्ट भी लगाया जाना है। अभी सबसे पहल सुरक्षा के लिहाज से दो वॉच टॉवर लगाया जाएगा। प्रशासन ने वहां नाश्ता और भोजन की सुविधा के लिए कैंटिग की सुविधा भी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। साथ ही आने वाले पर्यटकों के लिए सेल्फी प्वाइंट का भी निर्माण किया जाएगा। इसका काम अभी प्रारंभिक चरण में ही शुरू हो जाएगा। ताकि शहर से लोग परिवारों के साथ ओढ़नी डैम का आनंद लेने पहुंचने लगे। डीएम सुहर्ष भगत खुद ओढ़नी को चमकाने के लिए लगातार डैम पर पहुंच काम का जायजा ले रहे हैं।

---------------------

काली पोखर में बनेगा फूड पार्क

शिवाजी चौक के समीप काली पोखर की अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन की घेराबंदी करा ली गई है। जिलाधिकारी सुहर्ष भगत ने कहा कि इसमें नगर परिषद फूड पार्क का निर्माण करा रही है। इसमें नीचे का इलाका वेंडिग जोन बनेगा। जिसमें फूटपाथी दुकानदारों को दुकान सजाने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए पूरी जगह के चारों किनारे पर शेड वाला दुकान का निर्माण कराएगा। इस फूड पार्क बिरयानी, कॉफी, नाश्ता आदि की दुकानें खुलेंगी। बाजार आने वाले लोगों के बैठने की जगह यहां तैयार हो रही है। इसके साथ ही शहर के विकास के लिए कई तरह के कार्य हो रहे हैं।

chat bot
आपका साथी