डीलर के खिलाफ आन्दोलन का निर्णय

बांका। प्रखंड के राता पंचायत में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के इशारे पर जन वितरण विक्रेताओं की मनमानी

By Edited By: Publish:Sun, 12 Jun 2016 08:19 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jun 2016 08:19 PM (IST)
डीलर के खिलाफ आन्दोलन का निर्णय

बांका। प्रखंड के राता पंचायत में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के इशारे पर जन वितरण विक्रेताओं की मनमानी चरम पर है। डीलर न तो निगरानी समिति को कुछ समझते हैं न कुछ तरजीह ही देते हैं। सभी अपने तरीके से राशन एवं केरोसीन का वितरण करते हैं। वजन में कम तौल कर देना एवं निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलना डीलर की नियती बन गयी है।

उक्त आरोप पंचायत अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार मंडल ने लगाया है। कहा कि प्रेमलता स्वयं सहायता समूह की सदस्य एवं डीलर शोभा देवी आज तक कभी भी अनुश्रवण समिति के किसी सदस्य से अपने भंडार का न तो सत्यापन कराया है न ही कभी किसी सदस्य के समक्ष राशन एवं केरोसीन का वितरण ही किया है। इस लूट में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की पूरी छूट है। उन्होंने अनुश्रवण समिति के सदस्यों के साथ जिला के सक्षम पदाधिकारियों से जांच की मांग की है। कहा कि डीलरों की मनमानी पर अंकुश नहीं लगाया गया तो पूरा पंचायत आंदोलन के लिए बाध्य हो जायेगा। इधर, एमओ व डीलर ने लगाए गए आरोप को गलत बताया है।

chat bot
आपका साथी