गोलीबारी मामले में पिता गिरफ्तार, पुत्र फरार

(औरंगाबाद) : मदनपुर थाना पुलिस ने सहार गांव में हुई गोलीबारी मामले में सुरेंद्र ¨सह को गि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Oct 2017 03:02 AM (IST) Updated:Thu, 26 Oct 2017 03:02 AM (IST)
गोलीबारी मामले में पिता गिरफ्तार, पुत्र फरार
गोलीबारी मामले में पिता गिरफ्तार, पुत्र फरार

(औरंगाबाद) : मदनपुर थाना पुलिस ने सहार गांव में हुई गोलीबारी मामले में सुरेंद्र ¨सह को गिरफ्तार किया है। सुरेंद्र का पुत्र शुभम कुमार उर्फ शिबू फरार है। पुलिस शिबू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष सुभाष राय ने बताया कि गोली लगने से घायल अमित कुमार का इलाज पटना में चल रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मामले में अमित की मां पूनम देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने जानलेवा हमला मामले एवं 27 आ‌र्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। सुरेंद्र ¨सह, सत्येंद्र ¨सह, राणा ¨सह, जगदीप ¨सह, शुभम कुमार उर्फ शिबू कुमार एवं प्रवीण कुमार को अभियुक्त बनाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी को छापेमारी चल रही है। बता दें कि बीते रविवार को तेजी से बाइक चलाने को लेकर हुए विवाद में शुभम ने अमित को गोली मार घायल कर दिया था। शुभम को पेट में गोली लगी है। इस घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है।

chat bot
आपका साथी