कार से 1200 पाउच मशालेदार शराब बरामद

अंबा थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक कृष्णा राय ने शुक्रवार की रात धनीबार गांव के पास औरंगाबाद-डाल्टेनगंज पथ पर झारखंड से

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Jun 2019 07:25 PM (IST) Updated:Sun, 30 Jun 2019 06:30 AM (IST)
कार से 1200 पाउच मशालेदार शराब बरामद
कार से 1200 पाउच मशालेदार शराब बरामद

औरंगाबाद। अंबा थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक कृष्णा राय ने शुक्रवार की रात धनीबार गांव के पास औरंगाबाद-डाल्टेनगंज पथ पर झारखंड से आ रही कार से 1200 पाउच मशालेदार शराब बरामद की है। बताया कि वे नियमित गश्ती थे तभी रास्ते में गुप्त सूचना मिली कि झारखंड की ओर से सफेद रंग की कार से शराब की खेप ले जाया जा रहा है। सूचना पर दल बल के साथ सड़क पर सर्च अभियान शुरू किया तो हरिहरगंज की ओर से आ रहे कार बीआर06पीए-7832 को रोका गया। जब उसे सर्च किया तो उसमें छह बोरे में 200 एमएल का 1200 पाउच झारखंड निर्मित मशालेदार शराब बरामद हुई। कार सवार दो लोगों को पकड़कर थाने लाया गया। पकड़े गए व्यक्ति में पटना गुलजारबाग का उमेश चौधरी तथा अरवल जिले का मेहंदिया का रिकु कुमार है। पुलिस ने नई उत्पाद नीति के तहत कांड दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है। कृष्णा राय ने बताया कि झारखंड से शराब की खेप को हर हाल में रोकने के लिए कार्य किया जा रहा है। बताया कि शराब तस्करों ने नए हथकंडे अपना कर झारखंड से बिहार शराब की खेप लाते रहे हैं। पुलिस की सक्रियता के कारण इसमें कमी आई है।

chat bot
आपका साथी