मनुष्य अपने अच्छे कर्मों से ही महान बनता है

सदर प्रखंड के दरियापुर में ललित नारायण मिश्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को विद्यालय के संस्थापक पंडित गयादत मिश्र के आदमकद मूर्ति का अनावरण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Sep 2018 10:11 PM (IST) Updated:Sat, 01 Sep 2018 10:11 PM (IST)
मनुष्य अपने अच्छे कर्मों से ही महान बनता है
मनुष्य अपने अच्छे कर्मों से ही महान बनता है

अरवल । सदर प्रखंड के दरियापुर में ललित नारायण मिश्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को विद्यालय के संस्थापक पंडित गयादत मिश्र के आदमकद मूर्ति का अनावरण किया गया। मूर्ति का अनावरण सूबे के शिक्षा, विधि व समाज कल्याण मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मनुष्य जन्म से महान नहीं होता है बल्कि वह अपने कर्मों से ही महान बनता है। उन्होंने कहा कि अच्छे कर्म करने वालों की कृति हमेशा बनी रहती है। जिस तरह से पंडित गयादत मिश्र ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करते हुए इस विद्यालय की स्थापना की थी उससे हमलोगों को सीख लेने की जरूरत है। जिस समय इस इलाके में शिक्षा का महत्व काफी कम था उस समय पंडित गयादत ने यहां शिक्षा की अलख जगाई थी। मंत्री ने कहा कि सूबे में शिक्षा व्यवस्था तेजी से बदल रहा है। विद्यालय के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है। सरकार सभी आवश्यक संसाधन की आपूर्ति कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को कर्तव्यनिष्ठ बनना होगा तभी शिक्षा व्यवस्था में बेहतरी आएगी। उन्होंने कहा कि एक समय था जब यहां की शिक्षा व्यवस्था काफी पिछड़ी हुई थी लेकिन नीतीश कुमार की हाथों में बिहार की बागडोर आते ही तेजी से इसमें सुधार आया। हालांकि अभी और सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर सरकार कटिबद्ध है। जरूरत है इस कार्य में शिक्षक तथा अभिभावक भी अपना सहयोग दें। अभिभावकों को भी चाहिए कि वे विद्यालय संचालन की गतिविधि पर नजर रखें। अपने बच्चों को गुरुजनों तथा बड़ों को आदर करने की सीख दें। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक र¨वद्र ¨सह ने कहा कि मनुष्य को अपनी मूलभूत समस्याओं के प्रति गंभीर होना चाहिए। मनुष्य की कृति उसके कर्मों से ही बनती है न कि धर्म व धन से। विधायक ने कहा कि विद्यालय के संस्थापक निस्वार्थ भावना से इस इलाके में शिक्षा की अलख जगाने के उद्देश्य से इसकी स्थापना की थी। उन्होंने पंडित गयादत मिश्र के बताए हुए रास्ते पर लोगों को चलने की जरूरत बताया। इस मौके पर जिलाधिकारी सतीश कुमार ¨सह, पुलिस अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद, पप्पु वर्मा, मनोज ¨सह यादव, कामख्या नारायण ¨सह, शिवपूजन सहाय आदि लोगों ने भी अपना विचार रखा जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार पांडेय ने किया। इस मौके पर मंच संचालन संजीव कुमार पांडेय कर रहे थे।कार्यक्रम के उपरांत शिक्षा मंत्री डीएवी विद्यालय भी गए जहां प्रधानाध्यापक अजय कुमार ¨सह तथा अन्य शिक्षक एवं बच्चों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी