मु़खिया के अधिकारों में कटौती से अवरुद्ध हुआ विकास

अरवल। प्रखंड क्षेत्र के बीडीएस हिमालयन पब्लिक स्कूल मड़ैला के प्रांगण में रविवार को प्रदेश मुखिया संघ के कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jan 2019 12:46 AM (IST) Updated:Mon, 07 Jan 2019 12:46 AM (IST)
मु़खिया के अधिकारों में कटौती से अवरुद्ध हुआ विकास
मु़खिया के अधिकारों में कटौती से अवरुद्ध हुआ विकास

अरवल। प्रखंड क्षेत्र के बीडीएस हिमालयन पब्लिक स्कूल मड़ैला के प्रांगण में रविवार को प्रदेश मुखिया संघ के कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक ¨सह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद थे। प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद सिन्हा के संचालन में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जबसे मुखियों के अधिकारों में कटौती की गई है विकास का कार्य अवरूद्ध हो गया है। राज्य सरकार पंचायती व्यवस्था पर प्रहार करते हुए मुखियों के अधिकारों को छिनने का काम किया है। हमलोग जनता के बीच विकास के दावे कर चुनाव में गए थे। लेकिन चुनाव जीतने के बाद अपने वायदे को पूरा करने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। सरकार हमारे अधिकारों में इस तरह कटौती कर दी है कि धरातल पर जो कार्य होना चाहिए उसे करने में असमर्थ हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने योजना को मुखिया के फंड से जोड़कर विकास को अवरूद्ध कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के सात निश्चय योजना के तहत संचालित नल जल योजना का कार्य जमीन पर सफल नहीं हो रहा है। मौके पर मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने कहा कि हमलोगों को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। सरकार अपनी योजनाओं की राशि खुद आवंटित करे।पंचायत के फंड को ग्राम सभा के प्रस्ताव पर खर्च करने की छुट मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोकतंत्र की निचली इकाई पर सरकार ने अनावश्यक दबाव बनाया है उससे अलोकतांत्रिक विचार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पंचायत के लोगों ने हमलोगों पर काफी भरोसा कर मुखिया बनाया था। यदि चुनाव के पहले इस बात की जानकारी होती कि अधिकार में कटौती होनी है तो जनता से कई वायदे नहीं करते। अब तो स्थिति ऐसी हो गई है कि किए गए वायदों को पूरा करने के लिए फंड ही उपलब्ध नहीं हैं। इस मौके पर 30 जनवरी को महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर काली पट्टी लगा विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में मनोज कुमार ¨सह, अशोक भारती, विमला देवी, र¨वद्र यादव, ममता देवी, विकास कुमार, उपेंद्र ¨सह, अजय चौहान, विक्रम पासवान, रजनीकांत समेत बड़ी संख्या में मुखिया मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी