लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा

अररिया। लगातार हो रही बारिश से ग्रामीण क्षेत्र की सभी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। चारो अ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Aug 2017 11:40 PM (IST) Updated:Sat, 12 Aug 2017 11:40 PM (IST)
लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा
लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा

अररिया। लगातार हो रही बारिश से ग्रामीण क्षेत्र की सभी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। चारो ओर बाढ़ का भय बना है। अधिक बारिश के कारण लोगों के घर आंगन में जहां पानी भर चुका है। वहीं कच्ची सड़क पर कीचड़ व जल जमाव होने से चलने लायक नहीं है। दर्जनों कच्चा घर भी क्षतिग्रस्त होकर गिर गया है। खासकर प्रखंड के किस्मत खवासपुर पंचायत के सोता, सगुना, कौआचांड, तेगछिया, पलासी, पंचायत जमुआ, तरौना भोजपुर, सहासमल, बटुरबाड़ी, झमटा, रामपुर, बसंतपुर, पोखरिया, बोची सहित दर्जनों पंचायत में भयावह स्थिति बनी हुई है। मुख्य रूप से परमान, भलूवा, बरजान व बकरा नदियों के जलस्तर बढ़ने से तेज रफ्तार से पानी फैल रहा है। खेतों में पानी भरने के कारण किसानों के बीच मवेशियों को खिलाने के लिए चारा की भी समस्या उत्पन्न हो गयी है।

chat bot
आपका साथी