मंत्रोच्चारण के साथ हुई चित्रगुप्त की पूजा

अररिया। जिले में कलम दवात के देवता भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा शुक्रवार को धूमधाम से मना

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 01:47 AM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 01:47 AM (IST)
मंत्रोच्चारण के साथ हुई चित्रगुप्त की पूजा
मंत्रोच्चारण के साथ हुई चित्रगुप्त की पूजा

अररिया। जिले में कलम दवात के देवता भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। जिसमें लाला समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। पूजा के उपरांत लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं

शहर के चित्रगुप्त नगर मुहल्ले में शुक्रवार को नवनिर्मित चित्रगुप्त

मंदिर मे भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर लोगों ने भगवान की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किए। पंडित मोहन ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की। इस अवसर पर देर शाम तक भगवान चित्रगुप्त के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी लाइनें लगी रही। इससे पूर्व पूजा समिति के

अध्यक्ष बृज मोहन प्रसाद सिन्हा, सचिव विजय जैन, कोषाध्यक्ष नीतेश रंजन लक्की व छोटू कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए थे।

मौके पर सत्येन्द्र नाथ शरण, रंजीत कुमार, किशोर कुमार, वीरेन्द्र शरण, विनोद प्रसाद, गौरी शंकर, विनीत प्रकाश, गोपाल प्रसाद, प्रहलाद शरण वर्मा किशोर श्रीवास्तव, सुक्कु जी, कन्हैया, विनोद सिन्हा, रोहित कुमार,हर्षरंजन, आयुष आदि मौजूद थे। पूजा कमिटी के गौरीशंकर प्रसाद ने बताया कि पूर्व वर्षो की भाँति इस वर्ष भी शनिवार को खिचड़ी का महाभोग होगा। वहीं खरैया बस्ती, थाना मुहल्ला, कोसी कालोनी, भगत टोला आदि में भी भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा अर्चना की गयी। इसके अलावा हनुमंतनगर, कोशी कालोनी, आश्रम रोड में रहने वाले लाला समाज के लोगों ने चित्रगुप्त की पूजा अर्चना किए।

chat bot
आपका साथी