केसरिया रंग से पटा फारबिसगंज , राम नाम से गुंज रहा शहर

- 12 अप्रैल को गोदना ठाकुरबाड़ी मंदिर से रामनवमी महोत्सव पर निकलेगा भव्य शोभायात्रा - कार्य

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Apr 2019 12:27 AM (IST) Updated:Fri, 12 Apr 2019 06:21 AM (IST)
केसरिया रंग से पटा फारबिसगंज , राम नाम से गुंज रहा शहर
केसरिया रंग से पटा फारबिसगंज , राम नाम से गुंज रहा शहर

- 12 अप्रैल को गोदना ठाकुरबाड़ी मंदिर से रामनवमी महोत्सव पर निकलेगा भव्य शोभायात्रा

- कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर, गांव गांव में चलाया जा रहा जनसंपर्क अभियान

- शोभायात्रा में 21 अखाड़ों के साथ 51 घुड़सवार रहेंगे आकर्षण का केंद्र

फोटो संख्या - 10 एआरआर 15, 16

कैप्सन - जनसंपर्क अभियान चलाते कार्यकर्ता, अंतिम रुप में भगवान श्री राम की प्रतिमा

संवाद सूत्र, फारबिसगंज,(अररिया): सनातन संस्कारों का चादर लपेटे फारबिसगंज शहर इन दिनों चारों ओर केसरिया रंगों से पटा नजर आ रहा है। जगह जगह केसरिया झंडा लहरा रहा है। जय श्री राम, जय श्रीराम के उद्घोष से माहौल चारों ओर भक्तिमय बना है। रामनवमी महोत्सव पर निकलने वाली शोभायात्रा यहां दर्शनीय और आकर्षक होता है जहां सभी संपद्राय के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। स्थानीय एलएन पथ स्थित गोदना ठाकुरबाड़ी राम जानकी मंदिर से 12 अप्रैल को रामनवमी महोत्सव पर शोभा यात्रा निकलेगी । शोभायात्रा का यह चतुर्थ वर्ष है। लेकिन विगत वर्ष की तुलना इस बार की तैयारी एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। प्रात: सुबह से हीं कार्यकर्ता प्रखंड के 32 पंचायतों के अलावा नरपतगंज, कुर्साकाटा, रानीगंज, भरगामा सहित अन्य स्थानों पर भी जनसंपर्क अभियान जोरशोर से चला रहे हैं। संध्या तक जनसंपर्क अभियान के बाद रात्रि में शहर के गली गली कोने कोने में झंडा भी लग रहा है। बुधवार को स्थानीय राम जानकी मंदिर में कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। मौके पर आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं ने बताया कि शोभायात्रा में आगे आगे रथ पर 15 फीट लंबी भगवान श्री राम की प्रतिमा होगी जिसे श्रद्धालुओं के द्वारा रस्सी से बांधकर रथ को अपने हाथों से खींचेंगे। वहीं 51 घुड़सवार, ढाक 51, ताशा वाद्य यंत्र 25 एवं इसके अलावा आदिवासी संथाल नृत्य की 50 टोली लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा।

इनसेट ----

सजेगी रामदरबार की झांकी, हजारों की संख्या में केसरिया रंग में रंगी नजर आएगी महिलाएं

- रामनवमी शोभा यात्रा महोत्सव में इस बार महिलाएं खास अंदाज में नजर आएगी। केसरिया रंगों में रंगी महिलाएं एक वेशभूषा के साथ हजारों की संख्या में जुलूस में शामिल होंगी जिसका आकर्षण देखते ही बनेगा। इसकी तैयारी पूर्व से जारी है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान राम दरबार की झांकी भी प्रस्तुत की जाएगी। जिसमें कई बाल कलाकार भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, वीर हनुमान एवं अन्य देवी देवताओं के वेशभूषा में शोभायात्रा का रौनक बढ़ाएंगे। शोभा यात्रा के दौरान शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर लोगों के द्वारा श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा किया जाएगा। शोभायात्रा स्थानीय राम जानकी गोदना ठाकुरबाड़ी मंदिर से निकलकर धर्मशाला चौक के रास्ते शहर के मुख्य मार्गो का भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंचकर समाप्त होगा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में मीडिया प्रभारी श्वेताभ मिश्रा, मुखिया प्रदीप देव , मनोज सोनी, आदित्य भगत, सुशांत गुप्ता, किसु ठाकुर, बादल बजरंगी, भवेश कुमार दिलखुश, प्रकाश पांड्या, देव कन्हैया, छोटू, आशुतोष पराशर, आशीष विद्यार्थी, पिटू सोनी, सोनू पासवान, सोनू भगत, लकी, अभिषेक प्रसाद, करण सिंह भूमिहार, मिथुन चौधरी, बिट्टू, मोनू रजक, चंचल सिन्हा, अविनाश भगत, रोहन शर्मा, अभिजीत, अंशु कनौजिया, काली कांत झा, सुमन यादव सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी