फारबिसगंज में नप कर्चमारी अनिश्चितकालीन हड़ताल, प्रदर्शन

अररिया: बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर मंगलवार को 10 सूत्री मांगों को

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 10:16 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 10:16 PM (IST)
फारबिसगंज में नप कर्चमारी अनिश्चितकालीन हड़ताल, प्रदर्शन
फारबिसगंज में नप कर्चमारी अनिश्चितकालीन हड़ताल, प्रदर्शन

अररिया: बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर मंगलवार को 10 सूत्री मांगों को लेकर अररिया, फारबिसगंज और नगर पंचायत जोगबनी के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। जिससे शहर की साफ- सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष रीतेश राय ने कहा कि इस आशय की जानकारी मुझे नहीं है। फिलहाल वे और कार्यपालक अधिकारी इस पटना में हैं।

वहीं फारबिसगंज में नगर परिषद गेट पर कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने जमकर सरकार विरोधी नारा लगाया। इस मौके पर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमरनाथ झा ने कहा कि इंप्लाइज फेडरेशन पटना महासंघ के आह्वान पर 10 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि 10 सूत्री मांगों में राज्य नगर निकाय कर्मियों को सरकारी कर्मियों की भांति सातवां वेतन पुनरीक्षण लागू करने, पांचवा वेतन पुनरीक्षण के वेतनमान में की गई वेतन विसंगति दूर करने, सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन भुगतान करने, संविदा दैनिक अनुबंध तथा कमीशन पर कार्यरत कर्मियों को 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय भुगतान करने सहित अन्य मांग शामिल है। संघ के सचिव सूरज कुमार सोनू ने कहा कि जब तक सरकार 10 सूत्री मांगों को पूरा नहीं करती है संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। इधर नप कर्मियों के अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने से शहर के एक बार फिर से सफाई व्यवस्था पर संकट मंडराने लगा है। इस मौके पर तारिक अनवर, सुभाष पासवान, गुलाम-ए-मुस्तफा, गजेंद्र ¨सह, सत्यप्रकाश, कन्हैया मोरे, विनय सिन्हा, अमित सिन्हा, वसीम अहमद,भीम मरीक, मनोज मलिक, ¨बदेश्वरी मलिक, मुर्शीद आलम, हरिकांत झा, मुकेश पांडे, दिलीप राय, शंभू मरीक, शंकर मरीक, संपत मरीक, रंजीत साहनी, संजय जयसवाल, प्रेम कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी