अररिया में आधार कार्ड निर्माण अधर में

अररिया, संसू: आधार कार्ड बनवाने को लेकर सरकार के समय-समय पर बदलते नियम व रूख को लेकर लोगों में उहापो

By Edited By: Publish:Tue, 25 Nov 2014 09:33 PM (IST) Updated:Tue, 25 Nov 2014 09:33 PM (IST)
अररिया में आधार कार्ड निर्माण अधर में

अररिया, संसू: आधार कार्ड बनवाने को लेकर सरकार के समय-समय पर बदलते नियम व रूख को लेकर लोगों में उहापोह की स्थिति बनी रहती है। जिले में आधार कार्ड बनाने का काम दो-ढाई वर्ष पूर्व शहर के एडीबी चौक पर किया गया था। कुछ महीनों तक काम चला और लोगों का कार्ड बना भी। परंतु एक दिन अधिक भीड़ के कारण हंगामा मचा तो काम बंद। फिर तीन-चार माह पूर्व अधिकृत एजेंसी अररिया आई और शहरी क्षेत्र के लिए स्थल व तिथि निर्धारण किया तो यहां के लोगों में आस जगी। परंतु काम आगे नहीं बढ़ा। सरकार ने हाल के दिनों में फिर से आधार कार्ड बनो की प्रक्रिया शुरू की है। इस कड़ी में अररिया जिले में कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू तो हुई है, पर इसकी रफ्तार धीमी है। फारबिसगंज में इस नाम पर अवैध उगाही को लेकर दो माह पूर्व हंगामा भी हो चुका है। जोकीहाट में दो दिन पूर्व सेवा शुरू हुई है। अररिया सदर प्रखंड में अब तक काम आरंभ नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार यहां हर प्रखंड के लिए अलग-अलग एजेंसी अधिकृत है। इस संबंध में जब जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के स्तर से एजेंसी का चयन होता है। इसके बाद यहां काम होता है। डीएम ने कहा है कि जिन प्रखंड में कार्ड बनाने की प्रक्रिया आरंभ नहीं हुई है। शीघ्र ही शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आधार कार्ड हर एक नागरिक के लिए महत्वपूर्ण है और अनिवार्य माना जाएगा।

chat bot
आपका साथी