EICMA 2016: Kawasaki Versys-X 300 हुई पेश

मिलान में चल रहे EICMA 2016 मोटरसाइकिल शो के दौरान BMW G 310 GS और सुजुकी DL250 वी-स्ट्रोम के बाद अब कावासाकी वर्सेस-एक्स 300 को पेश किया है।

By Bani KalraEdited By: Publish:Wed, 09 Nov 2016 01:47 PM (IST) Updated:Wed, 09 Nov 2016 01:55 PM (IST)
EICMA 2016: Kawasaki Versys-X 300 हुई पेश

नई दिल्ली: EICMA 2016 मोटरसाइकिल शो के दौरान BMW G310 GS और सुजुकी DL250 वी-स्ट्रोम के बाद अब कावासाकी वर्सेस-एक्स 300 को पेश किया है। यह बाइक लगभग उसी तरह है जैसे रॉयल एनफील्ड हिमालयन आपने भारतीय सड़को पर चलती हुई देखी है। कवासाकी ने इस बाइक में 296cc पैरलेल ट्विन इंजन लगा है जो कावासाकी निंजा 300 में दिया गया है।

यह भी पढ़े:बजाज ने लॉन्च की नई पल्सर 220f
कंपनी ने वर्सेस-एक्स 300 को इस तरह से बनाया है जिसके कारण वह हर तरह के चैलेंज को आसानी से पूरा कर सके। मतलब इस बाइक में 19 इंच का फ्रंट स्पोक व्हील 100/90 ट्रेल टायर और 17 इंच का रियर व्हील 130/80 रबर टायर दिया गया है जो इसकी हर मुश्किल राह को आसान बनाता है। इस बाइक का वज़न 170kg है। कंपनी के मुताबिक इस बाइक का ईको मोड ऑन करने के बाद आसानी से 386km तक का सफर तय कर लेगी।

यह भी पढ़े:EICMA 2016 Suzuki ने पेश की GSX-250R

पावर स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
इस बाइक में 296cc का इंजन लगा है जो 38bhp की पावर देता है। फीचर्स के तौर पर ABS, स्लिपर क्लच दिया गया है। इसके साथ ही बाइक में बॉक्स, बैश-प्लैट, हैंड गॉर्ड, सैंटर स्टैंड और बहुत सी चीजें दी गई हैं। इन्स्ट्रमेन्टैशन कंसोल में एनालॉग टैकोमीटर और एलसीडी स्क्रीन दिया गया है जो स्पीड, फ्यूल, ट्रिप मीटर जैसी खूबियां दिखाता है।

chat bot
आपका साथी