ऑडी A3 फेसलिफ्ट हुई लॉन्च, कीमत 30.50 लाख रूपए

लक्ज़री कार निर्माता कंपनी ऑडी ने अपनी सेडान कार A3 का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। इस कार के दो वेरिएंट मिलेंगे जिसमें एक है 35TFSI (पेट्रोल) और दूसरा 35TDI (डीजल) इसके पेट्रोल मॉडल की कीमत 30.5

By Bani KalraEdited By: Publish:Thu, 06 Apr 2017 02:19 PM (IST) Updated:Thu, 06 Apr 2017 02:54 PM (IST)
ऑडी A3 फेसलिफ्ट हुई लॉन्च, कीमत 30.50 लाख रूपए
ऑडी A3 फेसलिफ्ट हुई लॉन्च, कीमत 30.50 लाख रूपए

नई दिल्ली: लक्ज़री कार निर्माता कंपनी ऑडी ने अपनी सेडान कार A3 का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है।कंपनी ने कार को दो वेरिएंट 35TFSI और 35TDI में लॉन्च किया है। 35TFSI (पेट्रोल) मॉडल की कीमत 30.50 लाख रुपए रखी गई है और दूसरा 35TDI (डीजल) मॉडल की कीमत 32.30 लाख रुपए रखी है। सभी कीमतें एक्स शोरूम दिल्ली हैं। A3 की बुकिंग शुरू हो चुकी है।

ऑडी A3 फेसलिफ्ट के फ्रंट ग्रिल, हेडलैंप्स डिजाइन और फ्रंट बंपर में कई बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही नई सिंगल-फ्रेम हैक्सागोनल ग्रिल दी गई है, जबकि हैडलैंप्स नई ए4 से लिए गए हैं। इसके अलावा कार में नए साइड एलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं। टेललैंप्स नए ग्राफिक्स वाले हैं, इसके पिछले बंपर में भी बदलाव हुए हैं।

नई A3 दो इंजन विकल्प में उपलब्ध होगी इसके 1.4 लीटर TFSI मॉडल को 150bhp की पावर मिलती है इसके साथ ही इसमें 6 स्पीड S-ट्रोनिक ट्रांसमिशन दिए गए हैं, जबकि 2.0 लीटर डीजल इंजन को 143bhp की पावर मिलती है और यह 7 स्पीड S-ट्रोनिक ट्रांसमिशन से लैस है।

माइलेज:
A3 पेट्रोल: 19.2kmpl
A3 डीजल: 20.38 kmpl

नई A3 सेडान का सीधा मुकाबला मर्सिडीज़-बेंज CLA से होगा। लेकिन यह कार BMW 1 सीरिज, मर्सिडीज़-बेंज A-क्लास और वॉल्वो V40 को भी कड़ी चुनौती देती है।
 

chat bot
आपका साथी