Yamaha की इस दमदार बाइक को महज 5000 रुपये देकर करें बुक

Yamaha MT-15 भारतीय बाजार में 15 मार्च को लॉन्च हो रही है

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Tue, 12 Mar 2019 01:36 PM (IST) Updated:Wed, 13 Mar 2019 08:42 PM (IST)
Yamaha की इस दमदार बाइक को महज 5000 रुपये देकर करें बुक
Yamaha की इस दमदार बाइक को महज 5000 रुपये देकर करें बुक

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Yamaha MT-15 भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। यहां जानना जरूरी है कि Yamaha MT-15 एक तरह से YZF-R15 V3.0 का नेकेड वर्जन है। MT-15 के इंजन, सस्पेंशन और ब्रेक्स इसके सिबलिंग बाइक से ही प्रेरित है। जापान की दिग्गज बाइक निर्माता अपनी Yamaha MT-15 को भारतीय बाजार में 15 मार्च को लॉन्च करेगी। MT-15 की आधिकारिक बुकिंग शुरू हो गई है। ग्राहक Yamaha के आधिकारिक डीलरशिप पर जाकर इस बाइक को 5,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं।

Yamaha ने अपनी MT-15 को “choose your side as the dark forces approach.” टैगलाइन के साथ पहले ही टीज कर दिया था। The Yamaha MT-15 कंपनी की ‘dark side of Japan’ थीम पर बेस्ड है, जिसपर MT09 जैसे बड़े मॉडल डिजाइन किए गए हैं।

Yamaha MT-15 अपने साइकिल पार्ट्स, चेसी, सस्पेंशन और ब्रेक्स को YZF-R15 से शेयर करता है। ग्लोबली Yamaha MT-15 में अपसाइड-डाउन फ्रंट फॉर्क्स दिए गए हैं। हालांकि, भारतीय वर्जन में रेगुलर टेलिस्कोपिक फॉर्क्स दिए गए हैं। इसका एक बड़ा कारण बाइक की कीमत को कम रखना है। Yamaha MT-15 के ग्लोबल वेरिएंट में IRC टायर्स का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, भारतीय मॉडल वाली बाइक में MRF रबड़ का इस्तेमाल किया गया है।

परफॉर्मेंस

Yamaha MT-15 में 155सीसी सिंगल सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। कंपनी इसमें R15 वाला वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन भी दे सकती है। इसका इंजन 19bhp की मैक्सिमम पावर और 15Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। इसके अलावा इसमें स्टैंडर्ड ड्यूल-चैनल ABS फीचर भी दिया जाएगा।

कीमत

Yamaha MT-15 की कीमत 1.20 लाख रुपये से लेकर 1.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक रखी जा सकती है।

डिजाइन

Yamaha MT-15 के डिजाइन की बात करें तो इसमें एलियन-इंस्पायर्ड हेडलैम्प काउल मौजूद है, जो बड़े MT-10 और MT-09 मोटरसाइकिल से लिया गया है। इस बाइक में फुल-LED ड्यूल हेडलैंप सेटअप दिया जाएगा।

फीचर्स

फीचर्स के तौर पर Yamaha MT-15 में फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, टेलिस्कोपिक फ्रंट फॉर्क्स और R15 वाला एक मोनोशॉक रियर सस्पेंशन दिया जाएगा।

यह भी पढें:

इन 8 गलतियों की वजह से मिनटों में कट सकता है चालान, हो सकती है जेल

नई कार से की गईं ये 6 गलतियां पड़ सकती हैं बहुत भारी

Yamaha और Royal Enfield की इन बाइक्स से सड़क हादसों पर लगेगी लगाम     

chat bot
आपका साथी