Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लॉन्च से पहले Yamaha MT-15 की तस्वीर हुई लीक, मिलेगा इसमें R15 वाला इंजन

    By Ankit DubeyEdited By:
    Updated: Fri, 01 Mar 2019 08:33 AM (IST)

    नई Yamaha MT-15 में भारतीय स्पेसिफिकेशन YZF-R15 के कम्पोनेंट्स साझा किए गए हैं। इस स्ट्रीट-फाइटर में USD फॉर्क्स को हटा दिया गया है और टेलेस्कॉपिक यूनिट्स का फ्रंट में इस्तेमाल किया गया है

    लॉन्च से पहले Yamaha MT-15 की तस्वीर हुई लीक, मिलेगा इसमें R15 वाला इंजन

    नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। जापानी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Yamaha का 2019 का बड़ा लॉन्च Yamaha MT-15 है। इस बाइक का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और यह ट्रू-ब्लू स्पोर्टी नेकेड मोटरसाइकिल कंपनी की 150 से 160cc सेगमेंट में उतारी जाएगी। 15 मार्च 2019 के लॉन्च से पहले Yamaha MT-15 को डीलरशिप पर देखा गया है और इस भारतीय स्पेसिफिकेशन मॉडल की पहली तस्वीर सामने आई है। इंडोनेशिया स्पेसिफिकेशन वर्जन के मुकाबले भारतीय MT-15 स्पोर्ट्स में कॉस्मैटिक और मैकेनिकल दोनों बदलाव किए जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नजर आए ये बदलाव:

    नई Yamaha MT-15 में भारतीय स्पेसिफिकेशन YZF-R15 के कम्पोनेंट्स साझा किए गए हैं। इस स्ट्रीट-फाइटर में USD फॉर्क्स को हटा दिया गया है और टेलेस्कॉपिक यूनिट्स का फ्रंट में इस्तेमाल किया गया है। फॉर्क्स को क्रोम फिनिशिंग दी गई है, जबकि इंडोनेशिया मॉडल में गोल्ड फिनिश दी गई है।

    मिलेगा R15 V3.0 वाला इंजन:

    Yamaha MT-15 में समान R15 V3.0 वाला 155 cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जाएगा, जो 10,000 rpm पर 19bhp की पावर और 8500 rpm पर 14.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ब्रेकिंग के तौर पर फ्रंट में 282mm और रियर में 220mm सिगंल डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। इसके अलावा डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड दिया जा सकता है।

    क्या होगी कीमत और किससे है मुकाबला?

    Yamaha MT-15 के फ्रंट में 100/80 और रियर में 140/70 टायर्स दिए जाएंगे और माना जा रहा है ये MRF टायर्स हो सकते हैं। डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 2020 mm, चौड़ाई 800 mm और ऊंचाई 1070 mm है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1335mm है। Yamaha MT-15 की अनुमानित कीमत 1.20 लाख रुपये हो सकती है और यह भारतीय बाजार में TVS Apache RTR 200 4V और KTM 125 Duke को कड़ी टक्कर देगी। बता दें, फुली-फेयर्ड YZF-R15 V 3.0 की कीमत 1.39 लाख रुपये है, जबकि 125 Duke की कीमत 1.18 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

    फोटो स्रोत: फेसबुक

    यह भी पढ़ें:

    Honda CB Unicorn 150 की सवारी हुई और भी सुरक्षित, इस नए फीचर के साथ हुई लॉन्च

    Honda की ये 2 सस्ती बाइक्स सड़क हादसों को करेंगी कम, इस फीचर के साथ हुई लॉन्च

    comedy show banner
    comedy show banner