TVS Apache RTR 160 की बंपर सेल, महज 6 महीने में बिकी 1 लाख से ज्यादा बाइक्स

TVS Motor Company ने बताया है कि उसकी TVS Apache RTR 160 4V की 1 लाख से भी ज्यादा बाइक्स बिक चुकी हैं।

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Thu, 04 Oct 2018 01:15 PM (IST) Updated:Thu, 04 Oct 2018 01:17 PM (IST)
TVS Apache RTR 160 की बंपर सेल, महज 6 महीने में बिकी 1 लाख से ज्यादा बाइक्स
TVS Apache RTR 160 की बंपर सेल, महज 6 महीने में बिकी 1 लाख से ज्यादा बाइक्स

नई दिल्ली(ऑटो डेस्क)। TVS Motor Company ने बुधवार को बताया है कि उसकी TVS Apache RTR 160 4V की 1 लाख से भी ज्यादा बाइक्स बिक चुकी हैं। TVS ने Apache RTR 160 4V को इस साल मार्च महीने में लॉन्च किया था। कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि 1 लाख से ज्यादा बाइक्स का बिकना कंपनी के लिए एक मील का पत्थर है। TVS Apache RTR 160 4V में 4 वाल्व, ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है, जिससे राइडर को शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलता है।

कंपनी के मार्केटिंग वाइस प्रेसिडेंट अरुण सिद्धार्थ का कहना है कि, “6 महीने की समय सीमा में TVS Apache RTR 160 4V की एक लाख यूनिट की बिक्री कंपनी के लिए एक मील का पत्थर है”

TVS Apache RTR 160 4V- स्पेसिफिकेशन

TVS Apache RTR 160 4V में 159.7 सीसी, सिंगल सिलिंडर, 4 स्ट्रोक, 4 वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसके इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन वेरिएंट में 8,000 rpm पर 16.8 PS मिलता है जबकि, 6,500 rpm पर 14.8 Nm का टॉर्क मिलता है। वहीं, कार्ब्युरेटर वेरिएंट में 8,000 rpm पर 16.5 PS मिलता है जबकि, 6,500 rpm पर 14.8 Nm का टॉर्क मिलता है।

बाइक में 5-स्पीड सुपर-स्लिक गियर बॉक्स दिया गया है, जिससे आपको पावरफुल राइडिंग का एक्सपीरियंस मिलता है।

यह भी पढ़ें:

BMW 3 Series खरीदने का सबसे सुनहरा मौका, 8.3 लाख रुपये तक का मिल रहा है डिस्काउंट

Triumph ने जारी किया 2019 Street Twin बाइक का टीजर, जानें कब होगी भारत में लॉन्च

2019 Yamaha R3 के फीचर्स ऑनलाइन हुए लीक, जानें भारतीय बाइकर्स के लिए क्या होगा खास

chat bot
आपका साथी