भारत से पहले पाकिस्तान में लॉन्च होगी यह कार, जानें क्या हैं खूबियां

टोयोटा इंडोनेशिया और दूसरे बाजारों में टोयोटा रश का TRD स्पोर्टिवो वेरिएंट बेचती है जो कि इसका स्पोर्ट्स वेरिएंट है

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Thu, 23 Aug 2018 05:30 PM (IST) Updated:Fri, 24 Aug 2018 10:32 AM (IST)
भारत से पहले पाकिस्तान में लॉन्च होगी यह कार, जानें क्या हैं खूबियां
भारत से पहले पाकिस्तान में लॉन्च होगी यह कार, जानें क्या हैं खूबियां

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। टोयोटा ने पिछले साल इंडोनेशिया में अपनी सेकंड़ जनरेशन रश से पर्दा उठाया था। कंपनी अब अपनी इस कार को पाकिस्तान में इसी महीने लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसके बाद इसे लैटिन अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा। जापान की कार निर्माता कंपनी इंडोनेशिया में इस कार को इंपोर्ट करेगी और इसका सबसे पहला बैच पाकिस्तान में अगले हफ्ते आ जाएगा।

रश टोयोटा के FT कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन है। इसमें नई LED हैडलैंप्स दी गई है जो इसके काले रंग के ग्रिल में लगाई गई है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें सिल्वर फिनिश स्किड प्लेट भी दी है। टोयोटा रश में ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग बॉडी के अलावा इसकी राइड हाइट को भी बढ़ाया गया है।

टोयोटा इंडोनेशिया और दूसरे बाजारों में टोयोटा रश का TRD स्पोर्टिवो वेरिएंट बेचती है जो कि इसका स्पोर्ट्स वेरिएंट है। टोयोटा रश में फ्रंट बंपर, रियर फॉक्स डिफ्यूजर और स्पेशल फॉग लैंप्स कवर्स दिए गए हैं। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि पाकिस्तान में यह वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा या नहीं।

टोयो रश के डैशबोर्ड पर नई डिजाइन थीम दी गई है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें थ्री स्पोक मल्टी फंक्शनिंग स्टीयरिंग व्हील भी दिया है। कार में व्हाइट और ब्लू ब्लैक लाइटिंग वाले इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिए गए हैं। टोयोटा ने यह कार 5 सीटर और 7 सीटर ऑप्शन में उतारी है। इसके अलावा टोयोटा रश में 7 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा, जो एप्पल कारप्ले और एंड्रायड ऑटो को सपोर्ट नहीं करता। कार में क्लाइमेट कंट्रोल, कीलेस एंट्री, पुश स्टार्ट बटन, क्रूज कंट्रोल, रिवर्स कैमरा विद पार्किंग सेंसर्स औ 17 इंच के एलॉय व्हील्स भी दिए जाएंगे।

टोयोट रश में 1.5 लीटर, 4 सिलिंडर डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 6,000 rpm पर 104PS की पावर और 4,200rpm पर 136Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। भारतीय बाजार में टोयोटा रश को 2019 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। 

chat bot
आपका साथी