महिंद्रा की गाड़ियों को खूब पसंद कर रहे लोग, पिछले महीने इन 3 मॉडल्स ने मचाया धमाल

भारतीय यूटिलिटी वाहन निर्माता महिंद्रा ने जुलाई 2022 में चौथी रैंक हासिल कर किआ को पछाड़ने का दावा किया है। कंपनी ने जुलाई 2022 में कुल 27862 यूनिट्स की सेल की ब्रिकी की है।भारतीय बाजार में सबसे अधिक ब्रिकी महिंद्रा की बोलेरो की दर्ज की गई है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Publish:Tue, 09 Aug 2022 12:36 PM (IST) Updated:Tue, 09 Aug 2022 12:36 PM (IST)
महिंद्रा की गाड़ियों को खूब पसंद कर रहे लोग, पिछले महीने इन 3 मॉडल्स ने मचाया धमाल
जुलाई 2022 में महिंद्रा की इन 3 गाड़ियो का दबदबा रहा बरकरार

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री धीरे-धीरे अब कोविड से उभर रही है। वहीं जुलाई के महीने की सेल्स रिपोर्ट से ये पता लगाया जा सकता है कि भारतीय बाजार में अब सब फिर से वापस ट्रैक पर आ रहा है। आपको बता दें भारतीय यूटिलिटी वाहन निर्माता, महिंद्रा ने जुलाई 2022 में चौथी रैंक हासिल कर किआ को पछाड़ने का दावा किया है। कंपनी ने जुलाई 2022 में कुल 27,862 यूनिट्स की सेल की ब्रिकी की है, जबकि इसकी तुलना इसी महीने के पिछले साल से करें तो 20,797 यूनिट  की सेल हुई थी। जिसमें कुल 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। आज हम आपको बताएंगे पिछले महीने बिकने वाली महिंद्रा की तीन गाड़ियों के बारें में।

Mahindra Bolero (महिंद्रा बोलेरो)

भारतीय बाजार में सबसे अधिक ब्रिकी महिंद्रा की बोलेरो की दर्ज की गई है, ब्रिकी में सबसे अधिक योगदान बोलेरो का रहा है। जुलाई 2022 में महिंद्रा की ब्रिकी  7,917 यूनिट की हुई है। वहीं इसकी तुलना पिछले साल जुलाई से करें तो इसकी क्रिकी कुल 6,491 यूनिट्स की हुई थी। जिसमें कुल 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Mahindra XUV700 (महिंद्रा एक्सयूवी 700)

महिंद्रा की दूसरी बेस्ट सेलर कार महिंद्रा एक्सयूवी 700 (XUV700) रही है।  आपको बता दें कंपनी ने जुलाई 2022 में SUV ने कुल 6,277 यूनिट्स की सेल की है। वहीं इसकी तुलना पिछले साल से करें तो , वहीं इस कार की प्रतिक्षा अवधि काफी अधिक है। इसके कारण ही उसकी डिलीवरी में काफी समय लग रहा है।

Mahindra XUV300 (महिंद्रा एक्सयूवी300)

जुलाई 2022 में कंपनी ने कुल 5,937 यूनिट की सेल की है। वहीं  XUV300की तुलना पिछले साल से करें तो  इसी अवधि में कुल 6,027 यूनिट्स की सेल हुई थी। जिसमें मात्र एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। आपको बता दें ये एसयूवी सिर्फ  340 यूनिट से दूसरी रैंक पर आने से चूक गई है।

chat bot
आपका साथी