जुलाई महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारों में अकेले 7 मारुति की हैं, देखें पूरी लिस्ट

जुलाई महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 10 पैसेंजर व्हीकल्स की सूची में मारुति सुजुकी के ही 8 मॉडल्स शामिल हैं

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Thu, 24 Aug 2017 11:52 AM (IST) Updated:Wed, 30 Aug 2017 09:12 AM (IST)
जुलाई महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारों में अकेले 7 मारुति की हैं, देखें पूरी लिस्ट
जुलाई महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारों में अकेले 7 मारुति की हैं, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली (जेएनएन)। वस्तु एवं सेवा कर के लागू होने के बाद पैसेंजर व्हीकल्स सेगमेंट में डबल डिजिल की ग्रोथ हासिल हुई है। जुलाई महीने में पैसेंजर व्हीकल्स सेगमेंट को 15.12% की मजबूत वृद्धि मिली है। सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 10 पैसेंजर व्हीकल्स की सूची में मारुति सुजुकी के ही 8 मॉडल्स शामिल हैं। इस सूची में मारुति की विटारा ब्रेजा टॉप 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में आ गई और जुलाई महीने में 15,243 यूनिट्स के रिकॉर्ड हाई बिक्री हुई है।

कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ने स्विफ्ट को भी पीछे छोड़ दिया है और ग्रैंड i10 छठे स्थान पर पहुंच गई है जो कि पिछले साल जुलाई महीने में पांचवे स्थान पर थी। मारुति ने पिछले साल जुलाई महीने (10,232 यूनिट्स) के मुकाबले विटारा ब्रेजा की इस साल समान अवधि में के मुकाबले 5 हजार यूनिट्स ज्यादा बेची हैं।

हुंडई क्रेटा की बिक्री देखें तो यह भी जुलाई महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 पैसेंजर वाहनों की सूची में आखिरी स्थान पर शामिल है। हर महीने इसकी औसतन 6,000-7,000 यूनिट्स के बीच बिक्री हो रही थी, वहीं जुलाई महीने में इसकी 10,556 यूनिट्स की बिक्री हुई। 

chat bot
आपका साथी