देखें सबसे ज्यादा बिकने वील टॉप 10 कारों की लिस्ट, Maruti के 7 मॉडल्स शामिल

तीसरी जनरेशन Maruti WagonR को काफी पसंद किया जा रहा है और जुलाई 2019 में इसकी 15062 यूनिट्स की बिक्री हुई है

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Tue, 06 Aug 2019 11:06 AM (IST) Updated:Tue, 06 Aug 2019 11:06 AM (IST)
देखें सबसे ज्यादा बिकने वील टॉप 10 कारों की लिस्ट, Maruti के 7 मॉडल्स शामिल
देखें सबसे ज्यादा बिकने वील टॉप 10 कारों की लिस्ट, Maruti के 7 मॉडल्स शामिल

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। करीब पिछले 9 महीनों से भारतीय ऑटो इंडस्ट्री मंदी के दौर से गुजर रही है। अधिकांश कार निर्माता कंपनियां इस बात की गवाह हैं कि उनके लगभग सभी मॉडलों की मांग में कमी देखी जा रही है। हालांकि, गिरती बिक्री के बावजूद भी देश की टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें अभी भी एक अच्छी परफॉर्मेंस बनाने में कामयाबी हासिल की है। इस सूची में मारुति सुजुकी के 7 मॉडल्स शामिल हैं, तो Hyundai के 3 मॉडल्स भी इसी सूची में जगह बनाए हुए हैं।

तीसरी जनरेशन Maruti WagonR को काफी पसंद किया जा रहा है और जुलाई 2019 में इसकी 15,062 यूनिट्स की बिक्री हुई है। टॉलब्वॉय डिजाइन के साथ यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। जुलाई 2018 में पुरानी जनरेशन के साथ यह आंकड़ा 14,339 यूनिट्स का रहा था। दूसरे स्थान पर Maruti Suzuki की तीसरी जनरेशन Dzire मौजूद है, जिसकी 12,923 यूनिट्स की बिक्री हुई है। पिछले साल समान अवधि में बेची गईं 25,647 यूनिट्स के मुकाबले यह बड़ी गिरावट है। इसके बावजूद भी Dzire सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान है।

तीसरे स्थान पर Maruti की स्विफ्ट मौजूद है, जिसकी 12,677 यूनिट्स की बिक्री हुई है और जुलाईी 2018 में इसकी 19,991 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। हालांकि, त्योहारी सीजन में इन सभी मॉडल्स की बिक्री में काफी सुधार देखा जा सकता है। चौथे स्थान पर जुलाई 2019 की टॉप 10 कारों में मारुति ऑल्टो 11,577 यूनिट्स के साथ मौजूद है। इससे बीते वर्ष समान अवधि में यह आंकड़ा 23,371 यूनिट्स का रहा था।

मारुति बलेनो सबसे ज्यादा बिकने वाली B2 सेगमेंट मॉडल है और इसकी बिक्री के प्रदर्शन में भारी गिरावट देखी गई है। पिछले महीने बलेनो की 10,482 यूनिट्स की बिक्री के साथ 5वें स्थान पर मौजूद है, जबकि जुलाई 2018 में यह आंकड़ा 17,850 यूनिट्स का रहा था। टॉप 10 कारों की सूची में मारुति की ईको वैन ने 9,814 यूनिट्स के साथ छठे स्थान पर मौजूद है। इससे बीते वर्ष समान अवधि में यह आंकड़ा 7,578 यूनिट्स का रहा था।

Hyundai Venue ने जुलाई 2019 में बेस्ट-सेलिंग कारों की सूची में 7वें स्थान पर जगह बनाई हुई है और इसकी 9,585 यूनिट्स की बिक्री हुई है और यह मारुति की Brezza से करीब 5,302 यूनिट्स ज्यादा है। वहीं, 8वें स्थान पर मारुति अर्टिगा 9,222 यूनिट्स के साथ मौजूद है, जबकि पुरानी जनरेशन के साथ जुलाई 2018 में यह आंकड़ा 4,764 यूनिट्स का रहा था।

Hyundai Elite i20 नौवें स्थान पर मौजूद है और पिछले महीने इसकी 9,012 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं, 10वें स्थान पर Hyundai Creta 6,585 यूनिट्स के साथ मौजूद है।

Source: Autopunditz

यह भी पढ़ें:

ऑटो इंडस्ट्री में 2 लाख लोग हुए बेरोजगार, इन लोगों की जॉब्स पर सबसे ज्यादा खतरा

मिलिए मॉडिफाइड Toyota Camry से, मिल रही Maruti Dzire से भी सस्ती

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी