सिंगल चार्जिंग में 213km चलेगी नई Tigor EV, नया वेरिएंट हुआ लॉन्च

Tata Motors ने टिगोर ईवी (Tigor EV) का नया ज्यादा रेंज वाला वेरिएंट भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।

By Sajan ChauhanEdited By: Publish:Wed, 09 Oct 2019 07:12 PM (IST) Updated:Wed, 09 Oct 2019 07:12 PM (IST)
सिंगल चार्जिंग में 213km चलेगी नई Tigor EV, नया वेरिएंट हुआ लॉन्च
सिंगल चार्जिंग में 213km चलेगी नई Tigor EV, नया वेरिएंट हुआ लॉन्च

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors ने टिगोर ईवी (Tigor EV) का नया वेरिएंट भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह Tigor EV का ज्यादा रेंज वाला मॉडल है। यहां हम जानेंगे कि नई Tigor EV कैसी है और इसके फीचर्स कैस हैं।

रेंज

रेंज की बात की जाए तो कंपनी के अनुसार एक बार चार्ज करने पर यह कार 213 किमी की दूरी तय कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक का के तीन वेरिएंट उतारे गए हैं। यह कार भारत के तीन शहरों में उपलब्ध होगी। टिगोर का पुराना वेरिएंट एक बार चार्ज करने के बाद 142 किमी की दूरी तय कर सकता था।

कीमत

कीमत की बात की जाए तो Tigor EV XE+ की एक्स शोरूम कीमत 13.09 लाख रुपये, Tigor EV XM+ की एक्स शोरूम कीमत 13.26 लाख रुपये और Tigor EV XT+ की एक्स शोरूम कीमत 13.41 लाख रुपये है।

फीचर्स

फीचर्स की बात की जाए तो इस इलेक्ट्रिक कार के टॉप मॉडल XT + में ब्लूटूथ, USB और AUX कनेक्टिविटी के साथ हरमन 2-DIN ऑडियो सिस्टम, 14 इंच के व्हील, हाईट एडजेस्टेबल ड्राइवर की सीट, एक शार्क-फिन एंटीना और एलईडी टेल लैंप शामिल हैं।

सेफ्टी फीचर्स और पेंट शेड्स

सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में ड्यूल एयरबैग (XE+ में सिर्फ ड्राइवर साइड एयरबैग है) और एबीएस जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। नई अपडेटए टिगोर ईवी में पुराने मॉडल जैसे तीन पेंट शेड्स पियरलेसेंट व्हाइट, मिस्री ब्लू और रोमन सिल्वर हो सकते हैं

यह भी पढ़ें: पहली बार खरीदने जा रहे हैं नई कार तो इन 5 बातों को कभी न भूलें

यह भी पढ़ें: मात्र 3 लाख की कीमत में आने Renault Kwid बेस्ट है या Maruti Suzuki Alto

chat bot
आपका साथी