जगुआर लैंड रोवर की ग्लोबल सेल में इजाफा, मई में 6 फीसदी बढ़ी सेल

मई में जगुआर वाहनों की 14,507 यूनिट्स बेची गई, जो पिछले साल इसी दौरान बेची गई यूनिट्स से 6.6 प्रतिशत ज्यादा है।

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Thu, 07 Jun 2018 05:37 PM (IST) Updated:Fri, 08 Jun 2018 06:28 PM (IST)
जगुआर लैंड रोवर की ग्लोबल सेल में इजाफा, मई में 6 फीसदी बढ़ी सेल

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की ग्लोबल सेल में मई में 6.1 प्रतिशत को बढ़ोतरी हुई। कंपनी ने इस दौरान 48,281 यूनिट्स बेची। बढ़ोतरी की वजह कंपनी द्वारा नए मॉडल्स लॉन्च करना भी है।

कंपनी के बयान के मुताबिक, मई में जगुआर वाहनों की 14,507 यूनिट्स बेची गई, जो पिछले साल इसी दौरान बेची गई यूनिट्स से 6.6 प्रतिशत ज्यादा है। लेंड रोवर रेंज ने इस दौरान 33,774 यूनिट्स बेची, जो पिछले साल मई से 6 प्रतिशत ज्यादा है।

कंपनी के चीफ कमर्शियल ऑफिसर फेलिक्स ब्रोटिगेम ने बताया कि अमेरिका और इंग्लैंड में लैंड रोवर व्हीकल्स की बढ़ी डिमांड की वजह से हमारी परफॉर्मेंस में सुधार हुआ है। इसमें बड़ा हिस्सा रेंज रोवर वेलार का है। इसके अलावा प्लग-इन हाइब्रिड ऑप्शन वाले रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट्स मॉडल भी कई मार्केट्स में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी को जगुआर आई-पेस से काफी उम्मीदें हैं जो इन गर्मियों में डिलीवर होना शुरू हो जाएगी।

जगुआर ई-पेस की बिक्री लगातार बढ़ रही है और हम चीन में अगस्त से इसके रिटेल्स शुरू होने की उम्मीद कर रहे हैं। चीन को बड़ी मार्केट बताते हुए फेलिक्स ने कहा कि हम इंपोर्ट टैरिफ में कटौती की घोषणा का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि इससे शुरुआत में तो बिक्री में गिरावट आएगी लेकिन ये सब थोड़े समय के लिए होगा और इसके बाद मांग में बढ़ोतरी हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी