सितंबर महीने में Tata Motors को मिला भारतीय ग्राहकों से बड़ा झटका, 50% घटी बिक्री

Tata Motors की सितंबर 2019 में 32376 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई है जो सितंबर 2018 के मुकाबले 50 फीसद कम है

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Tue, 01 Oct 2019 11:35 PM (IST) Updated:Wed, 02 Oct 2019 05:35 AM (IST)
सितंबर महीने में Tata Motors को मिला भारतीय ग्राहकों से बड़ा झटका, 50% घटी बिक्री
सितंबर महीने में Tata Motors को मिला भारतीय ग्राहकों से बड़ा झटका, 50% घटी बिक्री

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Tata Motors (टाटा मोटर्स) की सितंबर 2019 की सेल्स रिपोर्ट जारी हो गई है। कंपनी के सितंबर 2019 में भारतीय बाजार में कुल 32,376 वाहनों की बिक्री हुई है। जबकि, सितंबर 2018 में कंपनी के कुल 64,598 यूनिट्स की घरेलु बाजार में बिक्री हुई थी। इस दौरान Tata Motors की बिक्री में 50 फीसद की भारी गिरावट दर्ज की गई है। दरअसल 2019 की शुरुआत से ही भारतीय ऑटो इंडस्ट्री में लगातार गिरावट देखी जा रही हैं, जिसका बड़ा असर भारतीय दिग्गज वाहन निर्माता पर भी देखने को मिल रहा है। Tata Motors की सितंबर 2019 में कुल 36,376 वाहनों (घरेलू+निर्यात) की बिक्री हुई है। जबकि, सितंबर 2018 में कंपनी के कुल 69,991 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस दौरान कंपनी की बिक्री में 48 फीसद की भारी गिरावट आई है।

पैसेंजर वाहनों की घटी बिक्री

सितंबर 2019 में Tata Motors की कुल 8,097 पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई है। जबकि, सितंबर 2018 में इसके 18,429 पैसेंजर वाहन बिके थे। इस दौरान कंपनी की बिक्री में 56 फीसद की गिरावट आई है।

कॉमर्शियल व्हीकल में भी जारी है गिरावट

Tata Motors के कॉमर्शियल व्हीकल की सितंबर 2019 में कुल 24,279 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि, सितंबर 2018 में कंपनी ने अपने 46,169 कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री की थी। सितंबर 2018 के मुकाबले इसकी बिक्री में 47 फीसद की गिरावट आई है।

एक्सपोर्ट में 27.6 फीसद की गिरावट

Tata Motors के कॉमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की बात करें तो यहां एक्सपोर्ट में भी गिरावट देखने को मिली है। Tata Motors ने सितंबर 2019 में अपने 3800 यूनिट्स का निर्यात किया है। वहीं, सितंबर 2018 में कंपनी के 5250 कॉमर्शियल यूनिट्स का निर्यात हुआ था। सितंबर 2018 के मुकाबले सितंबर 2019 में कंपनी के कॉमर्शियल सेगमेंट में 27.6 फीसद का निर्यात कम हुआ है। वाहनों की बिक्री को बढ़ाने के लिए कंपनी अपने कई प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट दे रही है। हालांकि, ये ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं। 

chat bot
आपका साथी