70kmph की रफ्तार से सिटी में चला सकेंगे कार, केंद्र सरकार ने बढ़ाई स्पीड लिमिट

केंद्र सरकार ने शहरों में कार चलाने की अधिकतम स्पीड 70kmph करने के आदेश दिए हैं

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Fri, 16 Mar 2018 06:07 PM (IST) Updated:Fri, 16 Mar 2018 07:06 PM (IST)
70kmph की रफ्तार से सिटी में चला सकेंगे कार, केंद्र सरकार ने बढ़ाई स्पीड लिमिट
70kmph की रफ्तार से सिटी में चला सकेंगे कार, केंद्र सरकार ने बढ़ाई स्पीड लिमिट

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। तेज कार चलाने वालों के लिए यह खबर फायदे की साबित हो सकती है क्योंकि केंद्र सरकार ने शहरों में कार चलाने की अधिकतम स्पीड 70kmph करने का आदेश दिया है। इससे पहले सिटी में 60kmph की अधिकतम रफ्तार थी। कार के अलावा लोडिंग वाहन और टू-व्हीलरों की अधिकतम स्पीड में भी इजाफा किया गया है। नए आदेश के अनुसार शहरों में लोडिंग वाहन 60 किमी प्रति घंटा और टू-व्हीलर 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलाए जा सकते हैं।

दुर्घटना संभावित क्षेत्र में कम हो सकती है स्पीड:

राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन आगे चल कर लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस स्पीड को कम भी कर सकती है। ऐसे में आपके लिए यही सलाह दी जाती है कि आप सड़कों पर लगे स्पीड बोर्ड को ध्यान में रखते हुए ही गाड़ी चलाएं। आपको बता दें भारत में सड़कें चार कैटेगरी में बंटी हुई है। इनमें दुर्घटना संभावित क्षेत्र जैसे शॉपिंग जोन, स्कूल और अस्पताल के पास स्थानीय प्रशासन स्पीड में कमी किया जा सकता है।

एक्सप्रेस-वे और हाइवे पर भी बढ़ाई स्पीड:

शहरों के अलावा केंद्रा सरकार ने हाइवे पर गाड़ी चलाने की अधिकतम रफ्तार में भी बढ़ोतरी की है। सरकार के नए आदेश के मुताबिक एक्सप्रेस-वे पर 120 किमी और नेशनल हाइवे पर 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार चला सकते हैं। इससे पहले एक्सप्रेस-वे पर अधिकतम स्पीड 100 किमी और नेशनल हाइवे पर 80 किमी प्रति घंटा तय की गई थी। 

chat bot
आपका साथी