Mahindra Scorpio-N: महिंद्रा की यह गाड़ी बना रही है वेटिंग पीरियड का रिकॉर्ड, आखिर क्या है इसकी वजह

Mahindra Scorpio-N महिंद्रा ने 27 जून को स्कॉर्पियो एन लॉन्च किया था। लोकप्रियता के कारण वर्तमान में स्कॉर्पियो-एन का वेटिंग पीरियड बढ़ता ही जा रहा है। ऐसा लगता है कि खरीदारों के बीच इसकी मांग लगातार बढ़ती ही जा रही है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Publish:Sun, 09 Oct 2022 12:05 PM (IST) Updated:Sun, 09 Oct 2022 12:46 PM (IST)
Mahindra Scorpio-N: महिंद्रा की यह गाड़ी बना रही है वेटिंग पीरियड का रिकॉर्ड, आखिर क्या है इसकी वजह
इंतजार के अलावा कोई उपाय नहीं! Mahindra Scorpio n

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। Mahindra Scorpio N: भारतीय बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 27 जून को स्कॉर्पियो एन को लॉन्च किया था। नई एसयूवी की बुकिंग 30 जुलाई को शुरू की गई थी ,जिसके महज 30 मिनट में एक लाख से अधिक ऑर्डर हासिल कर लिए गए थे। इसके बाद तो जैसे इस गाड़ी ने वेटिंग पीरियड का रिकॉर्ड ही बना डाला है। ऑर्डर के बाद भी बहुत से लोगों को इसकी डिलीवरी नहीं मिल पा रही है। आइए जानते हैं इसकी वजह क्या है।

25 से ज्यादा वेरिएंट्स में हुई पेश 

कंपनी ने इस कार को भारत में कुल  Z2, Z4, Z6, Z8 और Z8L जैसे ट्रिम लेवल के 25 से ज्यादा वेरिएंट्स में पेश किया है। जिसकी कीमत 11.99 लाख रुपये से लेकर 23.90 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक है। 6 और 7 सीटर ऑप्शन में पेश नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन को डीजल के साथ ही पेट्रोल वेरिएंट्स में भी पेश किया गया है। इसके साथ ही ये मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में आती है। वहीं इसमें 4-व्हील ड्राइव (4WD) ऑप्शन भी है।

ये भी पढ़ें- 

संभल कर! कहीं हल्की सी चिंगारी बरबाद ना कर दे आपकी कार, इस दिवाली ऐसे रखें अपनी गाड़ी को सेफ

Hero Vida Electric Scooter के बारें में जानें ये खास बातें, फीचर्स से लेकर इंजन तक दमदार

Mahindra Scorpio N इंजन

इसमें 2.0-लीटर mStallion TGDi पेट्रोल यूनिट और 2.2-लीटर mHawk CRDi डीजल यूनिट है। इसके पेट्रोल इंजन 6-स्पीड MT के साथ 203PS की अधिकतम पावर और 370Nm का पीक टॉर्क और 6-स्पीड AT के साथ अधिकतम पावर का 203PS और 380Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करते है। डीजल इंजन 6-स्पीड एमटी के साथ 175PS की अधिकतम पावर और 370 Nm का पीक टॉर्क और 6-स्पीड एटी के साथ अधिकतम पावर का 175PS और 400Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।स्कॉर्पियो-एन डीजल में 4WD विकल्प भी है।

क्यों बढ़ रही है स्कॉर्पियो एन की वेटिंग पीरियड

अगस्त में महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने MAHINDRA  AGM में कहा था कि लंबे वेटिंग पीरियड का एक मुख्य कारण सेमीकंडक्टर की कमी है। उन्होंने कहा था कि M&M में लगने वाली चिप के कारण ही वाहनों की डिलीवरी के लिए लंबे समय का इंतजार करना पड़ रहा है और इसके कारण ही Scorpio-N की वेटिंग पीरियड तकरीबन दो साल तक पहुंच गई है। इन दिनों ये भारत में सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड के साथ आने वाली गाड़ी भी बन गई है।

chat bot
आपका साथी