Mahindra की बिक्री में आई 6% की गिरावट, भारत में भी घटी बिक्री

Mahindra and Mahindra की जून 2019 में 42547 वाहनों की बिक्री हुई है जो जून 2018 के मुकाबले 6 फीसद कम है

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Tue, 02 Jul 2019 07:22 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jul 2019 07:23 PM (IST)
Mahindra की बिक्री में आई 6% की गिरावट, भारत में भी घटी बिक्री
Mahindra की बिक्री में आई 6% की गिरावट, भारत में भी घटी बिक्री

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Mahindra Cars (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने मई 2019 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी ने जून 2019 में कुल 42,547 यूनिट्स की बिक्री की है। इसकी तुलना अगर जून 2018 से की जाए, तो इस महीने कंपनी की कुल 45,155 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस दौरान Mahindra Cars की बिक्री में 6 फीसद की गिरावट आई है। वहीं, अगर घरेलू बाजार में बिक्री की बात करें, तो Mahindra ने जून 2019 में अपनी 39,471 यूनिट्स की बिक्री है। इसकी तुलना अगर जून 2018 से की जाए, तो कंपनी ने 41,689 वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। इस दौरान कंपनी की बिक्री में 5 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है।

Maruti Suzuki Ritz की वाटर रेजिस्टेंट कार बॉडी कवर को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें 

अगर निर्यात की बात करें, तो कंपनी को यहां सबसे बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा है। Mahindra ने जून 2019 में कुल 3,076 यूनिट्स का निर्यात किया है। इसकी तुलना अगर जून 2018 से की जाए, तो कंपनी ने इस महीने 3,466 यूनिट्स का निर्यात किया था। इस दौरान Mahindra and Mahindra के निर्यात में 11 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है।

Mahindra ने जून 2019 में कुल 18,826 पैसेंजर वाहनों की बिक्री की है। वहीं, जून 2018 में कंपनी के 18,137 पैसेंजर वाहन बिके थे। इस दौरान कंपनी की बिक्री में 4 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। Mahindra के पैसेंजर सेगमेंट में UVs, कार्स और वैन्स शामिल हैं।

Mahindra XUV500 के बॉडी कवर को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

कॉमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट में Mahindra ने जून 2019 में 16,394 वाहनों की बिक्री की है। वहीं, जून 2018 में कंपनी के 19,229 कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री हुई थी।

इससे पहले कंपनी ने मई 2019 में कुल 45,421 यूनिट्स की बिक्री की थी। इसकी तुलना अगर मई 2018 से की जाए, तो इस महीने कंपनी की कुल 46,848 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस दौरान Mahindra Cars की बिक्री में 3 फीसद की गिरावट आई है।

यह भी पढें:

सड़क हादसों में इस गलती से होती है सबसे ज्यादा मौत, ये हैं 5 बड़े कारण

10 गुना ज्यादा कटेगा चालान, कार मालिक के खिलाफ होगा केस- क्या है Modi 2.0 का प्लान?

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कटेगा 5 गुना चालान, बिना Helmet और Seat Belt लगेगा इतना जुर्माना

ट्रैफिक पुलिस पेड़ या खंबे के पीछे छिप कर क्यों काटती है चालान? ये है कारण 

chat bot
आपका साथी