Toyota को नवंबर महीने में नहीं मिला भारतीय ग्राहकों का साथ, 5.87 फीसद कम हुई बिक्री

Toyota के नवंबर महीने में घरेलु बाजार में 10,721 यूनिट्स बिके हैं

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Tue, 04 Dec 2018 07:00 PM (IST) Updated:Wed, 05 Dec 2018 07:18 AM (IST)
Toyota को नवंबर महीने में नहीं मिला भारतीय ग्राहकों का साथ, 5.87 फीसद कम हुई बिक्री
Toyota को नवंबर महीने में नहीं मिला भारतीय ग्राहकों का साथ, 5.87 फीसद कम हुई बिक्री
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Toyota Kirloskar Motor ने नवंबर 2018 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। Toyota की तरफ से बताया गया है कि नवंबर महीने में कंपनी के घरेलु बाजार में 10,721 यूनिट्स बिके हैं। भारतीय बाजार में कंपनी की बिक्री में 5.87 फीसद की गिरावट आई है।

Toyota की सेल्स रिपोर्ट की तुलना अगर नवंबर 2017 से की जाए, तो पिछले साल इस महीने में कंपनी के 12,734 यूनिट्स बिके थे।

घरेलु बाजार से अलग अगर निर्यात की बात करें तो नवंबर 2018 में Toyota ने 669 यूनिट्स को नियार्त किया है। इसकी तुलना अगर नवंबर 2017 से करें तो पिछले साल इस महीने में कंपनी ने 689 यूनिट्स को निर्यात किया था।

Toyota मौजूदा समय में केवल Etios sedan का भारत से निर्यात करती है। 

chat bot
आपका साथी