Hero की इन बाइक्स पर पाएं Rs 9000 तक की छूट, मिलेगा Rs 10000 तक का Paytm Cashback

Hero XPulse 200 और XPulse 200T पर कंपनी की तरफ से कई Discount Offer दिए जा रहे हैं जिनमें Paytm Cashback से लेकर Cash Discount तक शामिल है

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 06:37 PM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 06:00 AM (IST)
Hero की इन बाइक्स पर पाएं Rs 9000 तक की छूट, मिलेगा Rs 10000 तक का Paytm Cashback
Hero की इन बाइक्स पर पाएं Rs 9000 तक की छूट, मिलेगा Rs 10000 तक का Paytm Cashback

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आपको भी एडवेंचर या टूरिंग बाइक का शौख है, तो यह आपके लिए सबसे बेहतर समय है। दरअसल Hero Motocorp अपनी दो नई बाइक्स पर डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इनमें Hero XPulse 200 और XPulse 200T शामिल हैं। ये दोनों ही बाइक्स इस साल मई महीने में भारत में लॉन्च हुई थीं। XPulse 200 देश की सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक है। वहीं, XPulse 200T सबसे सस्ती टूरिंग बाइक है। इस बाइक्स पर Paytm Cashback से लेकर Cash Bonus जैसे Discount Offers मिल रहे हैं। आज हम आपको इन बाइक्स पर मिल रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताएंगे। इसके अलावा इनके सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में भी जानेंगे। डालते हैं एक नजर,

क्या है ऑफर?

Hero XPulse 200 और XPulse 200T की खरीद पर आपको 2000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, अगर आप पुरानी बाइक को बदल कर इसे खरीदते हैं, तो आपको 5000 रुपये तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं। न बाइक्स पर 2100 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी कंपनी की तरफ से दिया जा रहा है। वहीं, अगर आप इन्हें Paytm पर खरीदते हैं तो आपको 10,000 रुपये तक का Paytm Cashback मिल सकता है। इन बाइक्स को आप 6.99 फीसद की इंट्रस्ट रेट से EMI पर खरीद सकते हैं।

Hero XPulse 200 कीमत- Hero XPulse 200 के कार्बोरेटर वर्जन की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 97,000 रुपये है। वहीं, इसके फ्यूल-इंजेक्टेड वर्जन की कीमत 1.05 लाख रुपये है। यह भारत की सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक है। परफॉर्मेंस- Hero XPulse 200 में पावर के लिए 200 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, 2-वाल्व, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 18.4 bhp की पावर और 17.1 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसमें फ्यूल-इंजेक्टेड वर्जन भी उपलब्ध है।

Hero XPulse 200T कीमत- Hero XPulse 200T टूरिंग बाइक की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 94,000 रुपये है। यह भारत की सबसे सस्ती टूरिंग बाइक है। परफॉर्मेंस- Hero XPulse 200T में 200 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, 2-वाल्व, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 18.4 bhp की पावर और 17.1 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

chat bot
आपका साथी