Mahindra से लेकर Tata तक को धोबी पछाड़ देने वाली ये कंपनी अब भारत में ला रही है नई कार

MG Hector को मिली कामयाबी के बाद अब MG Motor अपनी पहले इलेक्ट्रिक SUV MG eZS को लॉन्च करने के लिए तैयार है

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Thu, 19 Sep 2019 09:28 PM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 06:00 AM (IST)
Mahindra से लेकर Tata तक को धोबी पछाड़ देने वाली ये कंपनी अब भारत में ला रही है नई कार
Mahindra से लेकर Tata तक को धोबी पछाड़ देने वाली ये कंपनी अब भारत में ला रही है नई कार

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। MG Motor ने भारत में अपनी पहली कार को जुलाई 2019 में लॉन्च किया था। यह एक SUV है, जिसका नाम MG Hector है। खास बात यह है कि एक तरह जहां बड़ी कंपनियों की बिक्री घटी है वहीं, MG Motorकी पहली गाड़ी MG Hector की बंपर शुरुआत हुई। इसे भारतीय ग्राहकों का भरपूर साथ मिला है। अगस्त महीने में MG Hector ने Mahindra XUV500, Tata Harrier और Jeep Compass जैसी गाड़ियों को बिक्री के मामले में मात दी है। ऐसे में अब MG Motor अपनी नई इलेक्ट्रिक कार को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है।

MG eZS कंपनी की फुली इलेक्ट्रिक कार होगी, जो over-the-air यानी (OTA) तकनीक पर काम करेगी। इसमें आपको लिथियम-ऑयन बैटरी मिलेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो MG eZS एक बार फुल चार्ज करने पर 300 किलोमीटर तक बिना रुके चलेगी। माना जा रहा है कि MG Motor अपनी eZS को इस साल दिसंबर महीने में लॉन्च कर सकती है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुई Hyundai Kona Electric से होगा।

यहा जानना जरूरी है कि MG eZS इलेक्ट्रिक SUV पहले ही UK में लॉन्च हो चुकी है। भारतीय करेंसी के हिसाब से UK में इसकी शुरुआती कीमत 18.36 लाख रुपये है जो 20.07 लाख रुपये तक जाती है। UK में बिकने वाली MG ZS EV में पावर के लिए सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। इसका इंजन 141 bhp की मैक्सिमम पावर और 353 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

इसके मोटर को पावर देने के लिए इसमें 44.5kWh की लिथियम ऑयन बैटरी दी गई है,। 50 kW के फास्ट चार्जर की मदद से यह केवल 43 मिनट में 80 फीसद तक चार्ज हो जाती है। हालांकि, 7 kW के वाल बॉक्स से चार्ज करने पर यह 6 घंटे 30 मिनट का समय लेता है।

chat bot
आपका साथी