पहले से दमदार होगी 2021 Mahindra Scorpio, जानें लॉन्चिंग पर क्या हैं अपडेट्स

Mahindra Scorpio को कंपनी समय-समय पर अपडेट करती रही है और अब इसका नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल भारत में लॉन्चिंग को तैयार है। इस मॉडल को लगातार भारतीय सड़कों पर टेस्ट किया जा रहा है जिससे इसे ग्राहकों के अनुरूप रखा जा सके।

By Vineet SinghEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 05:02 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 07:33 AM (IST)
पहले से दमदार होगी 2021 Mahindra Scorpio, जानें लॉन्चिंग पर क्या हैं अपडेट्स
2021 Mahindra Scorpio जल्द भारत में हो सकती है लॉन्च

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारत में वैसे तो SUVs के कई सारे ऑप्शन मौजूद हैं लेकिन इनमें से जो सबसे पॉपुलर ऑप्शन हैं उनमें Mahindra Scorpio का नाम भी शामिल है। Mahindra Scorpio को कंपनी समय-समय पर अपडेट करती रही है और अब इसका नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल भारत में लॉन्चिंग को तैयार है। इस मॉडल को लगातार भारतीय सड़कों पर टेस्ट किया जा रहा है जिससे इसे ग्राहकों के अनुरूप रखा जा सके। आज हम आपको उन खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो नई 2021 महिंद्रा स्कॉर्पियो में देखने को मिलेंगी।

बोल्ड अग्रेसिव डिजाइन

जानकारी के अनुसार नई 2021 Mahindra Scorpio अपने मौजूदा मॉडल से आकार में बड़ी और कहीं ज्यादा स्पेशियस होने वाली है। ये एसयूवी अग्रेसिव डिजाइन के साथ मार्केट में उतारी जाएगी। हाल ही में इस एसयूवी की कुछ स्पाई तस्वीरें मार्केट में आ चुकी हैं जिनमें इसके नये डिजाइन को देखा जा सकता है। सिर्फ फ्रंट ही नहीं बल्कि इस एसयूवी के रियर को भी रीडिजाइन किया गया है।

हाईटेक फीचर्स

2021 Mahindra Scorpio में ग्राहकों को सनरूफ, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, ऑल-न्यू इंस्ट्रूमेंट कंसोल, मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील के साथ ही कनेक्टेड कार फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही फ्रंट वेन्टिलेटेड सीट्स को भी नई 2021 Mahindra Scorpio में शामिल किया जा सकता है। 

नया फ्रेम 

जानकारी के अनुसार 2021 Mahindra Scorpio को कंपनी के नये लैडर ओं फ्रेम चेसिस पर तैयार किया जाएगा जिसे हाल ही में महिन्द्रा थार में भी इस्तेमाल किया गया है। इसकी मदद से नई एसयूवी आकार में बड़ी, चौड़ी, लंबी और कहीं ज्यादा मजबूत हो जाएगी। इतना ही नहीं नई एसयूवी का व्हीलबेस भी मौजूदा एसयूवी से ज्यादा होगा जिससे ये किसी भी तरह के टेरेंस पर बेहतरीन प्रदर्शन करने में सक्षम हो जाएगी। इसका केबिन स्पेस भी पहले से ज्यादा होगा। 

इंजन और पावर 

जानकारी के अनुसार नई महिन्द्रा स्कॉर्पियो में  2.0-लीटर का mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो महिन्द्रा थार में भी दिया गया है। ये इंजन 150 PS की मैक्सिमम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। इसके साथ ही नई स्कॉर्पियो में  2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन भी शामिल किया जा सकता है। अगर बात करें ट्रांसमिशन की तो नई एसयूवी में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक यूनिट भी दिया जा सकता है। 

chat bot
आपका साथी