Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Summer Vacations: इस समर वेकेशन में करना चाहते हैं कुछ एडवेंचरस, तो ट्राई करें ये रोमांचक एक्टिविटीज

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Mon, 03 Apr 2023 11:45 AM (IST)

    Summer Vacations अगर इस गर्मी की छुट्टियों के दौरान कुछ अलग और एडवेंचर एक्टिविटी करने का सोच रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसे ही गितिविधियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप कर सकते हैं।

    Hero Image
    समर वेकेशन में करना चाहते हैं कुछ एडवेंचरस, तो ट्राई करें ये एक्टिविटीज

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Summer Vacations: गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और इसी के साथ लोगों ने अपने-अपने पसंदीदा हॉलीडे स्पॉट्स का चुनाव करना भी शुरू कर दिया है। कुछ लोग पहाड़ों में जाकर आराम करना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग समंदर किनारे सनसेट निहारना चाहते हैं। वहीं कुछ लोगों को एडवेंचर पसंद होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों के दौरान कुछ एक्टिविटी करने का सोच रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे ही गितिविधियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप भारत में कर सकते हैं। भारत दुनिया के कुछ सबसे ज्यादा घूमे जाने वाले देशों में से एक है, तो एडवेंचर एक्टिविटी के लिए आपको बाहर जाने की क्या जरूरत? आप अपने रोमांचक गतिविधियों को करने का सपना यहीं पूरा कर सकते हैं। समुद्र की गोद में गोता लगाने से लेकर ऊंचे चट्टान से कूदने तक कई साहसिक खेल का आनंद आप यहीं ले सकते हैं। हिमालय में ट्रेकिंग से लेकर गंगा में रिवर राफ्टिंग तक और भी बहुत कुछ।

    1. रिवर राफ्टिंग

    गर्मी में रिवर राफ्टिंग करने के लिए आप ऋषिकेश जा सकते हैं। इस दौरान गंगा की उबड़-खाबड़ लहरों के बीच से होते हुए गुजरना पड़ता है। हालांकि, ये जितना एडवेंचर से भरपूर होता है उतना ही खतरनाक भी होता है। रिवर राफ्टिंग का पूरी तरह से अनुभव करने के लिए जून और सितंबर के बीच ऋषिकेश की यात्रा की योजना बनाएं। अगर आपको पहले से तैराकी आती है तो आपके लिए ये बढ़िया अनुभव हो सकता है।

    2. बंजी जंपिंग

    हाल के वर्षों में भारत में भी बंजी जंपिंग ने काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है। इस गर्मी में आप ऋषिकेश में अपना ये सपना पूरा कर सकते हैं। इसमें आपके पैरों के टखनों पर रबर के तार बांध दिए जाते हैं और फिर आपको ऊंचाई से कूदने के लिए कहा जाता है। भारत की सबसे ऊंची बंजी जंपिंग आप ऋषिकेश में आजमा सकते हैं।

    3. जायंट स्विंग

    ऋषिकेश में ही आपको जायंट स्विंग का रोमांचकारी अनुभव भी हो सकता है। न्यूजीलैंड में होने वाले कैन्यन स्विंग का ये रूपांतरण भारत के सबसे एक्साइटिंग एडवेंचर में से एक है। जमीन से 83 मीटर ऊपर इन्हें उठाया जाता है। हालांकि, इन्हें झूले से अच्छी तरह से बेल्ट की मदद से बांधा जाता है। इस रोमांचकारी अनुभव के दौरान पहाड़ों और आसपास के ग्रामीण इलाकों का आश्चर्यजनक नजारा देखने को मिलता है।

    4. स्कूबा डाइविंग

    स्कूबा डाइविंग समुद्री जीवन का पता लगाने का एक अद्भुत तरीका है। अगर आप जल जीवन में रुचि रखते हैं और जानना चाहते हैं कि समुद्र के नीचे क्या होता है, तो गोवा और अंडमान द्वीप में कुछ स्कूबा-डाइविंग स्थल है, जहां आप इसे आजमा सकते हैं। गोवा में स्कूबा डाइविंग के लिए ग्रांड आइलैंड और सेल रॉक दो सबसे अच्छी जगहें हैं। अंडमान द्वीप समूह में हैवलॉक द्वीप और बाराकुडा शहर दो ऐसे स्थान हैं, जहां आप समुद्री जीवन के करीब व्यक्तिगत रूप से जा सकते हैं।

    5. फ्लाइंग फॉक्स

    फ्लाइंग फॉक्स लैंडस्केप का अनुभव करने का एक असामान्य तरीका है। आमतौर पर इस एक्टिविटी में एक समय में तीन लोगों साथ होते हैं, लेकिन कई इसे बार दो लोगों के साथ भी किया जा सकता है। इस दौरान रस्सी से बंधे लोग अपने हाथों को जमीन के ओर फैलाकर उड़ते हुए दिखाई देते हैं। जमीन से होते हुए करीब 150 मीटर की ऊंचाई तक ऊपर ले जाते हैं और फिर ग्रैविटी द्वारा इन्हें एक तार के नीचे छोड़ दिया जाता है। सुपरमैन स्टाइल में 140 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ते नजर आते हैं। आप इन गर्मियों में एशिया की सबसे लंबी फ्लाइंग फॉक्स को ऋषिकेश में ट्राई कर सकते हैं।