Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2 गेट से 3 देशों में एंट्री, बर्फ पर बने रनवे; दुनि‍या के इन 5 अनोखे Airports के बारे में जानते हैं आप?

    गर्मियों की छुट्टियों में घूमने की योजना बना रहे हैं? दुनिया में कई अनोखे एयरपोर्ट हैं जो अपनी विशेषताओं के लिए जाने जाते हैं। यहां जाने का सपना हर क‍िसी का होता है। ये एयरपोर्ट अपनी अनोखी खास‍ियत के कारण पूरी दुन‍िया में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    By Vrinda Srivastava Edited By: Vrinda Srivastava Updated: Sun, 01 Jun 2025 01:12 PM (IST)
    Hero Image
    ये हैं दुन‍िया के अनोखे एयरपोर्ट। (Image Credit- Instagram/Facebook)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। घूमना हर क‍िसी को पसंद होता है। इन द‍िनों तो वैसे भी गर्मियाें की छुट्ट‍ियां चल रहीं हैं। लोग घूमने जाने की प्‍लान‍िंग कर रहे हैं। अब ज्‍यादातर लोग फ्लाइट से जाना पसंद करते हैं। इससे आप आराम से एक से दूसरी जगह कम समय में पहुंच जाते हैं। आप कम समय में लंबा सफर कर सकते हैं। हां, ये थोड़ा महंगा ऑप्‍शन जरूर है लेक‍िन इससे सुव‍िधाजनक कुछ भी नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुन‍िया में ऐसे कई एयरपोर्ट हैं जो अपने ड‍िजाइन, फैस‍िल‍िटीज और खूबसूरती के ल‍िए जाने जाते हैं। ये एक पर्यटन स्‍थल के रूप में जाने जाते हैं। वहीं कुछ एयरपोर्ट ऐसे भी हैं जो अपने आप में अनोखे हैं। आज हम आपको दुन‍िया के सबसे अनोखे एयरपोर्ट के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाने का सपना हर क‍िसी का होता है। आइए उन एयरपोर्ट्स के बारे में जानते हैं -

    बेसल-मलहाउस-फ्रीबर्ग एयरपोर्ट (Euro Airport Basel-Mulhouse-Freiburg)

    ये यूरो एयरपोर्ट फ्रांस में है। इस एयरपोर्ट से स्विट्जरलैंड, फ्रांस और जर्मनी के लोगों को काफी सुव‍िधा म‍िलती है। ये दुन‍िया का एक ऐसा एयरपोर्ट है जो तीन देशों से सटा हुआ है। यहां आप एक फ्लाइट से तीन देशों में लैंड कर सकते हैं। यहां दो गेट हैं। एक आपको स्विट्जरलैंड तो दूसरा फ्रांस पहुंचा देगा। इसकी देखरेख फ्रांसीसी ऑफ‍िसर्स करते हैं। इसे बनाने के ल‍िए स्विट्जरलैंड ने ही सबसे ज्‍यादा फंड द‍िए थे। वहीं फ्रांस ने मुलहाउस के पास जमीन दी थी।

    कंसाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जापान (Kansai International Airport)

    Image Credit- Instagram

    जापान में बना कंसाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी दुनिया का सबसे अनोखा एयरपोर्ट है। ये Bay Of Osaka के बीच में एक कृत्रिम द्वीप कांकुजिमा पर बना हुआ है। ये समुद्र पर बना दुनिया का पहला एयरपोर्ट है। इसके अलावा ये जापान का तीसरा सबसे Busiest Airport है। एयरपोर्ट में 4000 मीटर का रनवे भी है, ज‍िसकी लंबाई सामान्‍य से लगभग दो गुना ज्‍यादा है। इस एयरपोर्ट को इटामी के नाम से भी जाना जाता है। इस एयरपोर्ट का संचालन 1994 से शुरु हुआ था। ये यात्र‍ियों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

    तेनज‍िंग-हिलेरी हवाई अड्डा, नेपाल (Tenzing-Hillary Airport)

    नेपाल में मौजूद ये हवाई अड्डा लुकला एयरपोर्ट के नाम से भी फेमस है। इसकी ग‍िनती दुन‍िया के सबसे खतरनाक एयरपोर्ट में की जाती है। ये हिमालय की गोद में बना हुआ है। इसका रनवे केवल 527 मीटर लंबा है। यह छोटे फ्लाइटों के ल‍िए भी कम है। रनवे के दोनों साइड गहरी खाइयां हैं। यहां लैंडिंग और टेक-ऑफ के समय Pilots को बेहद सावधानी बरतनी होती है। यहां टेक-ऑफ के समय पहाड़ों के सुंदर नजारों को देखा जा सकता है।

    Image Credit- Instagram

    यह भी पढ़ें: जन्‍नत जैसे हैं दुन‍िया के 6 Airport, जहां हर काेना कहता है- वेलकम होम! देखते ही चमक उठती हैं आंखें

    क्‍वींसटाउन एयरपोर्ट, न्यूजीलैंड (Queenstown Airport)

    Image Credit- Instagram

    क्वीन्सटाउन एयरपोर्ट अपनी खूबसूरती के ल‍िए दुन‍िया भर में मशहूर है। यह एयरपोर्ट न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड में है, ज‍िसे क्वीन्सटाउन स‍िटी का एंट्री प्‍वाइंट माना जाता है। यहां टेक ऑफ करते समय पहाडों और झील के शानदार नजारों को देखा जा सकता है।

    विलियम्स फील्ड, अंटार्कटिका (Williams Field)

    Image Credit- Instagram

    विलियम्स फील्ड को विली फील्ड के नाम से भी जाना जाता है। इस एयरपोर्ट पर बर्फ से दो रनवे बने हुए हैं। ये बर्फ से बना रनवे वाला पहला एयरपोर्ट है ज‍िसकी समुद्र तल से ऊंचाई 8 से 10 की है। एक से दूसरी जगह जाने और र‍िसर्च के ल‍िए अमेरिकी फ्लाइट्स का इस्‍तेमाल किया जाता है।

    यह भी पढ़ें: Maldives जा रहे हैं, तो 6 एक्‍ट‍िव‍िटीज में जरूर लें ह‍िस्‍सा; हर फोटो बनेगी परफेक्‍ट इंस्‍टा मोमेंट

    बर्रा एयरपोर्ट, स्‍कॉटलैंड

    Image Credit- Instagram

    Barra Airport की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसका रनवे दिन में कब गायब हो जाए कुछ पता नहीं होता है। ये छोटा रनवे वाला हवाई अड्डा है, जो नॉर्थ अटलांटिक महासागर के तट पर बना हुआ है। जब समुद्र की लहरें उठती हैं तो यहां का रनवे गायब हो जाता है। यहां पर समुद्र की लहरों के बीच फ्लाइट की लैंड‍िंग या टेक-ऑफ क‍िया जाता है।