विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस ट्रेन में मिलेगा आपको रोलर कोस्टर जैसा एडवेंचर, ब्लू माउंटेन्स से डायनासोर वैली तक का करवाती है सफर

Published: Wed, 21 Oct 2026 10:49 AM (IST)

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में सीनिक्स वर्ल्ड की ट्रेन दुनिया की सबसे ढलान वाली रेलवे है, जो 52 डिग्री के झुकाव पर चलती है।

दुनिया की सबसे स्टीप रेलवे (Picture Courtesy: Scenic World)

दुनिया की सबसे स्टीप रेलवे (Picture Courtesy: Scenic World)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप किसी ऐसी ट्रेन के बारे में जानते हैं, जिससे ट्रैवल करते समय आपको बिल्कुल एडवेंचर पार्क के रोलर कोस्टर की याद आ जाए? दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में सीनिक्स वर्ल्ड में एक ऐसी ट्रेन चलती है, जिसमें सफर करना आपका वन्स इन ए लाइफ टाइम एक्सपीरिएंस हो सकता है। 

ये पैसेंजर रेलवे दुनिया की सबसे स्टीप यानी ढलान वाली रेलवे है, जिसमें ट्रैवल करना किसी रोमांचक अनुभव से कम नहीं है। इतना ही नहीं, ये ट्रेन जिस जगह पर जाती है, वो भी काफी खास है। आइए जानें इस अनोखी ट्रेन के बारे में। 

52 डिग्री की ढलान

सीनिक्स रेलवे 52 डिग्री की ढलान पर चलती है। जब ट्रेन इस ढलान से नीचे उतरती है, तो ये इतना रोमांचक होता है कि अंदर बैठे सभी यात्रियों की सांसें थम जाती हैं। लगभग 150 साल पहले हैमन परिवार ने माइनिंग से जुड़े कामों के लिए इस रेलवे को बनवाया था। लेकिन समय बीतने केसाथ इसे एक टूरिस्ट राइड में बदल दिया गया और आज दुनियाभर के पर्यटक इस ट्रेन के सफर का मजा लेने यहां आते हैं। 

ब्लू माउंटेन्स का खूबसूरत नजारा

ये ट्रेन यात्रियों को ब्लू ट्रेन की खूबसूरत ऊंचाइयों पर ले जाती है, जहां से नीचे फैले हरे-भरे रेनफॉरेस्ट का बहुत ही खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। बारिश के दिनों में ये पूरा इलाका धुंध की चादर में लिपट जाता है, जिससे इसकी खूबसूसत और भी बढ़ जाती है। 

डायनासोर वैली का एक्सपीरिएंस

ये रोमांचक सफर यहीं खत्म नहीं होता। यहां से यात्री थ्री सिस्टर्स, काटूम्बा फॉल्स और जेमिसन वैली के नजारे भी देख सकते हैं। इसके बाद लोग पैदल चलकर रेनफॉरेस्ट को बहुत करीब से देख सकते हैं और उसकी खूबसूरती को महसूस कर सकते हैं। 

इसके अलावा, बच्चों और परिवार के लिए यहां डायनासोर वैली भी है। इस इंटरैक्टिव पार्क में दुनियाभर के प्रीहिस्टोरिक जीवों के 60 से ज्यादा लाइफ साइज मॉडल देखने को मिलते हैं। 

खाने-पीने का बेहतरीन इंतजाम

इस यात्रा के दौरान पार्क के कैफे में बर्गर और फ्राइड चिकन जैसी स्वादिष्ट चीजें मिलती हैं। वहीं वेजिटेरियन्स के लिए भी यहां कई ऑप्शन हैं और हलाल ऑप्शन भी यहां के मेनू का हिस्सा है। 

कब जाएं घूमने? 

वीकेंड्स और पब्लिक हॉलिडेज पर यह सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है। बाकी दिनों में इसकी टाइमिंग सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होती है। सभी राइड्स हर प्लैटफॉर्म से लगभग हर 10 मिनट में रवाना होती है। अगर आप पूरे सीनिक्स वर्ल्ड को अच्छे से एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो लगभग 2-3 घंटे का समय लग सकता है।