विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weekend Gateway: दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोग यहां आकर कर सकते है बहुत ही कम पैसों में वीकेंड को फुल एंजॉय

By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
Published: Tue, 02 May 2023 03:47 PM (IST)

Weekend Gateway वीकेंड में दिल्ली-एनसीआर में घूमने-फिरने के लिए किसी अच्छी जगह की तलाश में हैं तो यहां दिए गए ...और पढ़ें

Weekend Gateway: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए बेस्ट वीकेंड डेस्टिनेशन
Weekend Gateway: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए बेस्ट वीकेंड डेस्टिनेशन

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weekend Gateway: दिल्ली- नोएडा में रहने वालों के लिए वीकेंड आया नहीं कि कहां घूमने जाएं ये टास्क शुरू हो जाता है। और वीकेंड क्यों पूरे हफ्ते ये प्लानिंग चलती ही रहती है और कभी पैसे, कभी तेज धूप, तो कभी अकेले होने के चलते कोई प्लान नहीं बन पाता। फाइनली दो-तीन दिनों की छुट्टी घर में बैठकर ही बितानी पड़ती है। 

एक चक्कर ये भी है दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों के साथ कि उन्हें यहां कोई ऑप्शन नजर ही नहींं आते घूमने-फिरने के लिए, जिस वजह से वो उत्तराखंड या हिमाचल जैसी जगहों का प्लान करने लग जाते हैं और जब आने-जाने, होटल में रूकने का हिसाब बिठाते हैं, जो लगता है कि यार अच्छे-खासे पैसे खर्च हो जाएंगे, तो बेहतर कि घर में नेटफ्लिक्स देखकर ही वीकेंड काट लिया जाए। अगर आप भी इन्हीं में से एक है, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसा ऑप्शन, जो है बेहद सस्ता और काफी अच्छा।

EOD Adventure Park

साल 2016 में ओपन हुआ ये पार्क दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों की मौज-मस्ती के लिए परफेक्ट ठिकाना है। जहां आप अकेले जाएं, फ्रेंड्स या फैमिली के साथ, एंजॉयमेंट की पूरी गारंटी है। बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए यहां इतनी सारी एक्टिविटीज मौजूद हैं कि आपको बोर होने का मौका ही नहीं मिलेगा।

View this post on Instagram

A post shared by FANTASTIC DELHI ❤️ (@fantasticdelhi)

इन एक्टिविटीज़ को कर सकते हैं एंजॉय

- ट्री-टॉप कोर्स

- जिप लाइनिंग

- जिप साइकिलिंग

- बॉलिंग

- बोटिंग 

- तीरंदाजी

- रेन डांस

- बुल राइड

कब जा सकते हैं?

ये पार्क हर दिन खुला रहता है। सुबह 12 बजे से लेकर रात 8 बजे तक आप कभी भी जा सकते हैं लेकिन हां लास्ट एंट्री शाम के 7 बजे होती है। 

इस पार्क में जाने की टिकट आप वहां पहुंचकर भी ले सकते हैं वैसे ऑनलाइन भी ये अवेलेबल है।

Pic credit- freepik