विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत की ये खूबसूरत जगहें जेब पर नहीं पड़ेंगी भारी, आज ही कर लें अपनी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल

By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
Published: Sun, 18 Oct 2026 07:00 AM (IST)

कम बजट में भी इन खूबसूरत जगहों पर आराम से घूम सकते हैं। सही प्लानिंग की मदद से आप अपनी बजट सीमित रखते हुए भी ट्रिप पर जा सकते हैं।

कम बजट में करें इन जगहों की सैर (Picture Courtesy: Freepik)

कम बजट में करें इन जगहों की सैर (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में ट्रैवल करना सिर्फ घूमना नहीं, बल्कि खुद को रिफ्रेश करने का तरीका बन गया है। कई लोग सोचते हैं कि ट्रैवलिंग के लिए ज्यादा पैसे चाहिए, लेकिन सच यह है कि भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहां आप कम बजट में एक शानदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं। 

सही प्लानिंग, लोकल ट्रांसपोर्ट और बजट स्टे चुनकर आप कम खर्च में भी यादगार यात्रा का एक्सपीरियंस ले सकते हैं। अगर आप भी सस्ती और शानदार ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो यहां बताई जगहों को अपनी विश लिस्ट में जरूर शामिल करें।

कम बजट में करें इन जगहों की सैर

  • ऋषिकेश- यह जगह एडवेंचर और आध्यात्म का बेस्ट कॉम्बिनेशन है। यहां आप रिवर राफ्टिंग, कैंपिंग और गंगा आरती का आनंद कम खर्च में ले सकते हैं। यहां कई आश्रम और बजट हॉस्टल आसानी से मिल जाते हैं, जिससे आपका स्टे खर्च कम आता है।
  • वाराणसी- दुनिया के सबसे पुराने शहरों में गिने जाने वाला यह शहर अपनी संस्कृति और आध्यात्म के लिए मशहूर है। घाटों पर घूमना, गंगा आरती देखना और स्ट्रीट फूड का स्वाद लेना यहां बेहद किफायती होगा ।
  • जयपुर- पिंक सिटी अपने किलों, महलों और बाजारों के लिए जानी जाती है।यहां लोकल मार्केट, स्ट्रीट फूड और किफायती होटल आसानी से मिल जाते हैं। लोकल बस और ऑटो से घूमना भी सस्ता पड़ता है।
  • हम्पी- इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता पसंद करने वालों के लिए यह जगह परफेक्ट है। यहां आप साइकिल या स्कूटर किराए पर लेकर कम खर्च में पूरे एरिया को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां बजट में गेस्टहाउस आसानी से मिल जाते हैं।
  • मैक्लोडगंज- यह हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित है।ये जगह पहाड़ों, शांत माहौल और तिब्बती संस्कृति के लिए मशहूर है। यहां ट्रेकिंग, मॉनेस्ट्री विजिट और कैफे कल्चर का आनन्द कम बजट में लिया जा सकता है।
  • पुडुचेरी- यहां का फ्रेंच आर्किटेक्चर, शांत बीच और साफ-सुथरी गलियां इसे खास बनाती हैं। यहां साइकिल या स्कूटी किराए पर लेकर कम खर्च में घूमना आसान होता है।
  • दार्जिलिंग- टी गार्डन, पहाड़ और टॉय ट्रेन का एक्सपीरियंस यहां बेहद खास होता है। यहां का लोकल खाना और होटल बजट फ्रेंडली हैं, जिससे यह जगह ट्रैवलर्स की पसंदीदा बनती है।

अगर आप स्मार्ट तरीके से प्लानिंग करें तो कम बजट में भी शानदार ट्रिप पॉसिबल है। ऑफ-सीजन में ट्रैवल करें, लोकल फूड खाएं और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। इससे आपका खर्च कम होगा और आप असली लोकल एक्सपीरियंस भी ले पाएंगे।