Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Japan Destinations: चेरी ब्लॉसम फूलों से लेकर समुद्र और बर्फ से ढके पहाड़ों तक, ये हैं जापान की 5 खूबसूरत जगह

    By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Fri, 10 Mar 2023 11:54 AM (IST)

    Japan Destinations जापान एक बेहद खूबसूरत देश हैं। यहां की सिम्पल लाइफस्टाइल चेरीब्लॉसम के पेड़ों से ढकीं सड़कें और चारों तरफ समुद्र आपके दिल को खुश कर देंगे। आज हम आपको बता रहे हैं यहां कि ऐसी जगह के बारे में जहां समुद्र रेत पहाड़ और बर्फ सभी हैं।

    Hero Image
    Japan Destinations: ऐसी जगह जहां समुद्र के साथ बर्फ से पहाड़ भी हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Japan Destinations: आप जब घूमने की प्लानिंग करते हैं, तो किस तरह की जगह चुनना पसंद करते हैं? कहने का मतलब है कि आपको समुंद्र का किनारा ज्यादा पसंद है या फिर ऊंचे पहाड़ों का नजारा? शायद इस सवाल का जवाब आप कई बार दे चुके होंगे। कई बार हमारा मूड पहाड़ों में शांति के पल बिताने का होता है, तो कई बार समुद्र के किनारे ही सुकून मिलता है। पानी की लहरें जब आपके पैरों को छूकर निकलती हैं, तो आप भागदौड़ भरी जिंदगी को बिल्कुल भूल जाते हैं। वहीं, बर्फ से ढके पहाड़ आपके दिल को तरोताज़ा कर देते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज हम बता रहे हैं जापान की 5 ऐसी जगहों के बारे में जो न सिर्फ आपको सुकून पहुंचाएंगे, बल्कि आप इस ट्रिप जिंदगी भर याद रखेंगे।

    1. कवाज़ुज़ाकुरा (Kawazuzakura)

    कवाज़ुज़ाकुरा एक खास तरह का चेरी ब्लॉसम फूल है, जिसे शिजॉका प्रांत के कवाजु क्षेत्र में देखा जा सकता है। इसे जल्दी खिलने वाले चेरी ब्लॉसम के रूप में जाना जाता है, और इसके खूबसूरत फूल फरवरी की शुरुआत से खिलने लगते हैं। इस फूल की पंखुड़ियां बड़ी होती हैं, जिनका रंग गहरा गुलाबी होता है। यहां नदि के किनारे करीब 800 चेरी ब्लॉसम पेड़ हैं, जो इस मौसम में खिलते हैं।

    2. हुईस टेन बॉश

    हुईस टेन बॉश जापान का सबसे पॉपुलर थीम पार्क है। यह नागासाकी प्रांत के क्यूशू क्षेत्र में स्थित है, जहां हर साल लगभग 3 मिलियन सैलानी आते हैं। यहां की इमारतें पश्चिमी शैली की बनी हैं, 17वीं शताब्दी में नीदरलैंड्स के शहरी परिदृश्य पर आधारित हैं। पार्क के नाम का अर्थ डच में "जंगल का घर" है। पार्क के बीचोबीच 8 किमी लंबी एक नदी बहती है, जिसके किनारे घर और अन्य इमारतें बनी हैं। वसंत में यह पार्क खूबसूरक फूलों और पौधों से ढक जाता है।

    3. होक्काइडो बीच

    पिछले साल, समुद्र के किनारे की एक खूबसूरत तस्वीर खूब वायरल हुई थी, जहां एक व्यक्ति समुद्र की रेत पर चल रहा था, लेकिन दूसरी तरफ बर्फ का पहाड़ भी था। जी हां, यह एक ऐसी जगह है, जहां पहाड़ भी हैं और समुद्र भी। इस जगह का नाम है होक्काइडो बीच, जो जापान में है। हिसा नाम के एक फोटोग्राफर ने इस तस्वीर को पिछले साल इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। ऑनलाइन यूजर्स की मानें, तो यह तस्वीर यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क की है। जो जापान के पश्चिमी हिस्से में है। यह टोटोरी में पश्चिमी हाकोतो कैगन तट से क्योटो में पूर्वी क्योगामिसाकी केप तक लंबा है।

    इस बीच पर आप समुद्र के किनारे, रेत, पहाड़ और बर्फ, सभी चीजों का मजा ले सकते हैं। इन अद्भुत नजारों की वजह से जापान की यह जगह ट्रेवल प्रेमियों की बकेट लिस्ट में जरूर होती है।

    आप इस जगह पर रिया-प्रकार के तट, सैंड बार, रेत के टीले, ज्वालामुखी और घाटियां भी देखी जा सकती हैं। अगर आप अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से निकल कर कुछ दिन चैन और सुकून के चाहते हैं, तो जापान के खूबसूरत बीच पर जाने का प्लान जरूर बनाएं। इस जगह की सैर को आप जिंदगी भर भूल नहीं पाएंगे।

    4. इसुमी रेलवे

    इसुमी रेलवे एक 26.8km लंबी रेलवे लाइन है, जो चिबा प्रान्त में बोसो प्रायद्वीप के पूर्व भाग में स्थित है। 1988 में अपने उद्घाटन के बाद से, यह ओहारा स्टेशन को कज़ुसा नाकानो स्टेशन से जोड़ता है, जिसकी यात्रा बेहद शांतिपूर्ण है। इस सफर में आप सुंदर ग्रामीण इलाकों के परिदृश्य को देखने का आनंद उठा सकते हैं। हालांकि, इस ट्रेन का सफर लोग इस खूबसूरत नजारों को देखने के लिए ही करते हैं। खूबसूरत पीले रंग की फूल मार्च से लेकर अप्रैल की शुरुआत में खिलने शुरू होते हैं।

    5. कावाची विस्टेरिया गार्डन

    अगर आप वसंत में चेरी ब्लॉसम फूलों के अलावा दूसरे फूलों का भी आनंद उठाना चाहते हैं, तो आपको कावाची विस्टेरिया गार्डन जरूर जाना चाहिए। यहां आपको हजारों विस्टेरिया फूलों से ढके नजारे देखने को मिलेंगे। यह पर्पल, सफेद और पिंक रंगों में आते हैं, जो एक साथ बेहद खूबसूरत लगते हैं। 100 मीटर की विस्टेरिया गुफा आपको एक जादुई दुनिया में ले जाएगी, जहां आप इन खूबसूरत फूलों के साथ कई यादगार तस्वीरें ले सकते हैं।