कोलकाता घूमने का है प्लान? फेमस टूरिस्ट प्लेस से लेकर खाने-शॉपिंग तक, ये गाइड पढ़ें और तुरंत कर लें पैकिंग
Kolkata Tourism कोलकाता को सिटी ऑफ जॉय कहा जाता है। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च का होता है। यहां की दुर्गा पूजा से लेकर पर्यटन स्थल स्वादिष्ट व्यंजनों की चर्चा देश-दुनिया में मशहूर है। आज हम आपको इस शहर की खासियत (Things to do in Kolkata) से रूबरू करवाने जा रहे हैं जो कोलकाता की शान हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता को भारत का सांस्कृतिक राज्य कहा जाता है। वेस्ट बंगाल खूबसूरत बीच, अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक स्थलों के लिए दुनियाभर में फेमस है। यहां के समुद्र तट, पहाड़, प्राचीन मंदिर, घने जंगल और जैव विविधता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। बंगाल की मूर्ति कला, स्थापत्य कला और साहित्य भी वर्ल्ड फेमस हैं।
कोलकाता को 'सिटी ऑफ जॉय' (Kolkata travel guide) भी कहा जाता है। इसके अलावा ये शहर 'भारत की सांस्कृतिक राजधानी' के नाम से भी जानी जाती है। कहा जाता है कि ये शहर अपने भव्य बंगले, ऐतिहासिक स्मारक और शानदार आर्किटेक्चर के लिए मशहूर है। कोलकाता में ऐसे कई पर्यटन स्थल हैं जो देश-विदेश के यात्रियों को अपनी ओर खींचते हैं। यहां सालों साल देसी विदेशी पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।
काेलकाता का समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर इसे घूमने के लिए खास बनाता है। अगर आप कोलकाता जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां की प्रसिद्ध जगहों के बारे में जरूर जान लें। आज हम आपको अपने इस लेख में कोलकाता के मशहूर पर्यटन स्थलाें (famous places in Kolkata) के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही ये भी बताएंगे कि आप यहां कौन-कौन से जायके टेस्ट कर सकते हैं। यहां कब और कैसे जाएं और कहां ठहरें (best things to do in Kolkata), ये सब कुछ आपकाे इस लेख में जानने को मिलेगा। आइए जानते हैं विस्तार से-
इन जगहों को करें एक्सप्लोर
विक्टोरिया मेमोरियल
विक्टोरिया मेमोरियल एक फेमस टूरिस्ट प्लेस है जो क्वीन विक्टोरिया की याद में बनवाया गया था। यह मेमोरियल 1906 में बनकर तैयार हुआ था। वहीं इसे 1921 में पर्यटकों के लिए खोल दिया गया था। विक्टोरिया मेमोरियल काे बनाने में मार्बल और सेमेंट का इस्तेमाल किया गया है। यह स्मारक एक विशाल बगीचों में स्थापित है। अंदर आपको कई प्रदर्शनियां देखने को मिलेंगी, लेकिन असली जादू तो बाहर है। यहां घोड़े से खींची जाने वाली गाड़ियां, शाम की सैर करते जोड़े और पुरानी दुनिया का आकर्षण जो आपको कहीं और नहीं देखने काे मिलेगा।
हावड़ा ब्रिज
हावड़ा ब्रिज हमेशा से कोलकाता की पहचान रहा है। हावड़ा ब्रिज को बने करीब 82 साल हो चुके हैं। वर्ल्ड वॉर II के दौरान दिसंबर 1942 में जापान का एक बम इस ब्रिज से कुछ ही दूरी पर गिरा था, लेकिन इस ब्रिज का बाल भी बांका नहीं हो सका था। अगर आपने हावड़ा ब्रिज नहीं देखा है तो आप वास्तव में भारत को जान नहीं पाए हैं। बिना किसी नट या बोल्ट के यह विशाल ब्रिज खड़ा हुआ है। सबसे अच्छा दृश्य सुबह के समय होता है जब नीचे फूलों का बाजार जीवंत हो उठता है। यह एक ऐसा दृश्य है जिसे आप कभी नहीं भूलेंगे।
यह भी पढ़ें: Kolkata Famous Food: दुनिया के बेस्ट फूड प्लेस की लिस्ट में कोलकाता ने बनाई जगह, जानें यहां के मशहूर व्यंजन
दक्षिणेश्वर काली मंदिर
हुगली नदी के किनारे स्थित यह मंदिर अपनी शांति और धार्मिक महत्व के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यहां आप मां काली के दर्शन कर सकते हैं। इस मंदिर में जाकर आपको अद्भुत शांति का एहसास होगा। यहां दुर्गा पूजा के समय एक अलग ही रौनक देखने को मिलेगी।
पार्क स्ट्रीट
पार्क स्ट्रीट सिनेमा कोलकाता का एक प्रमुख सिनेमा हॉल है। यहां पर विभिन्न भाषाओं में फिल्में दिखाई जाती हैं। आपको यहां आकर काफी अच्छा महसूस होगा। अगर आप कोलकाता घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पार्क स्ट्रीट जाना तो बनता है।
इंडियन म्यूजियम
इस म्यूजियम को भारत के सबसे पुराने म्यूजियम में गिना जाता है। इसे 1814 में बनाया गया था और इसके संस्थापक डॉ. नथानिएल वालिच थे। यह दुनिया का 9वां सबसे पुराना म्यूजियम है।
दीघा
कोलकाता के दीघा को बंगाल का गोवा भी कहा जाता है। दीघा बीच बेहद शांत और खूबसूरत है। जहां टूरिस्ट मौज-मस्ती और तैराकी करने आते हैं। कोलकाता से लगभग 185 किमी दूर स्थित दीघा दो भागों में बंटा है। जिसके लिए एक से दो दिन काफी है। वहीं कोलकाता से लगभग 160 कि.मी. दूर एक और समुद्र तट मंदारमनी है जो हनीमून कपल्स के बीच खासतौर से फेसम है।
सुंदरबन
अगर आप नेचर लवर होने के साथ ट्रेकिंग के भी शौकीन हैं तो सुंदरबन देखने का मौका बिल्कुल मिस न करें। यहां दलदल वाले जंगल में कई दुर्लभ जीव बसते हैं। जहां आप देख सकते हैं रॉयल बंगाल टाइगर। जिन्हें देखने देश- विदेश से टूरिस्ट आते हैं। सुन्दरबन के पास ही हेनरी आइलैंड भी मौजूद है जहां आप ट्रैकिंग, बॉनफायर का लुत्फ उठा सकते हैं। कोलकाता से सुंदरवन महज 109 कि.मी. की दूरी पर है।
जलदापारा वन्यजीव अभयारण्य
जलदापारा वन्यजीव अभयारण्य पूर्वी हिमालय की तलहटी में स्थित कोलकाता के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशंस में शामिल है। जलदापारा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में दुर्लभ सींग वाले भारतीय राइनो को देखा जा सकता है। इसके अलावा ये वन्यजीव अभयारण्य कई तरह की वनस्पतियों और जीवों का भी निवास स्थान है। रॉयल बंगाल टाइगर से लेकर भारतीय हाथी, सांभर, भारतीय बाइसन और जंगली सूअर की प्रजातियां यहां देखी जा सकती हैं।
कोलकाता में जरूर लें इन व्यंजनों का जायका
काठी रोल्स
काठी रोल्स का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। इसकी बढ़ती लोकप्रियता की वजह से अब काठी रोल्स हर जगह आसानी से मिल जाता है। लेकिन इसकी जड़े कोलकाता से जुड़ी हुई है। काठी रोल सबसे पहले 20वीं शताब्दी में बनाया गया था।
कोलकाता बिरयानी
बिरयानी भारतीय व्यंजनों में सबसे मशहूर और लोकप्रिय पकवान है। लेकिन कोलकाता बिरयानी अन्य सभी बिरयानी से काफी अलग होती है, क्योंकि इसमें अंडे और आलू का इस्तेमाल किया जाता है। कोलकाता में बिरयानी बहुत कम मसालेदार होती है और खाने वाले को इसकी महक और स्वाद अपना दीवाना बना देती है। कहा जाता है कि अवध के राजा नवाब वाजिद अली शाह ने कोलकाता बिरयानी का आविष्कार किया था।
पुचका
पुचका कोलकाता का एक और प्रसिद्ध व्यंजन है, जिसे अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। हालांकि, कोलकाता में मिलने वाले पुचके का एक स्वाद है। खाने के शौकीन लोगों को हर पुचके में चटपटा मसाला और अलग स्वाद मिलेगा।
देसी चाइनीज
हम जिस इंडो-चाइनीज व्यंजन का आज देश भर में आनंद लेते हैं, उसका जन्मस्थान कोलकाता ही है। दरअसल, भारतीय चीनी भोजन का इतिहास हक्का चीनी व्यापारियों से जुड़ा हुआ है, जो 1700 के अंत में इस शहर में बस गए थे। उस समय कोलकाता (तब कलकत्ता) भारत में ब्रिटिश साम्राज्य की राजधानी थी।
कोलकाता में यहां करें खरीदारी
- नया बाज़ार
- गरियाहाट
- कुमारटुली
- कॉलेज स्ट्रीट
कोलकाता घूमने का सबसे अच्छा समय
कोलकाता घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का होता है। इस दौरान यहां का मौसम बेहद सुहावना होता है। अगर आप कोलकाता घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो चैत्र नवरात्रि के आसपास भी प्लान बना सकते हैं जब कोलकाता एक कार्निवल में बदला हुआ नजर आता है।
यह भी पढ़ें: Kolkata: 40 साल में पहली बार 5 घंटों के लिए बंद रहेगा हावड़ा ब्रिज, जानिए इसके पीछे की वजह
कैसे पहुंचें
फ्लाइट से
कोलकाता का नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट शहर से करीब 17 किलोमीटर दूर है। आप यहां से प्रीपेड टैक्सी या कैब कर आसानी से कोलकाता पहुंच सकते हैं।
ट्रेन से
कोलकाता के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में हावड़ा और सियालदह स्टेशन है। यहां पर पूरे भारत से ट्रेनें आती हैं।
सड़क मार्ग से
कोलकाता पहुंचने के लिए आपको कई हाइवे मिल जाएंगे। यहां से आप आसानी से कोलकाता पहुंच सकते हैं। दुर्गापुर, सिलीगुड़ी और भुवनेश्वर जैसे नजदीकी शहरों से बसें और टैक्सियां चलती हैं।
यह भी पढ़ें: कम बजट में घूमने के लिए कोलकाता के आसपास ये जगहें हैं परफेक्ट
यह भी पढ़ें: Kolkata Travel Destinations: कोलकाता घूमने का ये है बेस्ट सीज़न, इन जगहों पर जाकर कर सकते हैं फुल मस्ती
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।