विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kolkata Famous Food: दुनिया के बेस्ट फूड प्लेस की लिस्ट में कोलकाता ने बनाई जगह, जानें यहां के मशहूर व्यंजन

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
Published: Fri, 13 Jan 2023 01:20 PM (GMT+05:30)

हाल ही में जारी हुई दुनिया के 11 बेस्ट फूड डेस्टिनेशन की लिस्ट में भारत से एकमात्र शहर कोलकाता ने ...और पढ़ें

दुनिया के सबसे अच्छे भोजन स्थलों की सूची में शामिल हुआ कोलकाता
दुनिया के सबसे अच्छे भोजन स्थलों की सूची में शामिल हुआ कोलकाता

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Kolkata Famous Food: अपनी विविधता के लिए मशहूर भारत में दुनियाभर में अपने अलग-अलग व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है। यहां हर राज्य और क्षेत्र के खाने का अपना अलग स्वाद है। इसी वजह से हाल ही में सामने आई दुनिया के सबसे अच्छे भोजन स्थलों की सूची में भारत के एक शहर ने भी अपनी जगह बनाई है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता देश ही नहीं विदेश में भी अपने भोजन के लिए प्रसिद्ध है। इसी वजह से कई लोग इसे फूड हब भी मानते हैं। अब हाल ही में दुनिया के बेस्ट फूड प्लेस में अपनी जगह बनाकर कोलकाता ने यह साबित कर दिया कि वह असल मायने में फूड हब है।

प्रमुख फूड वेबसाइट 'ईटर' के अनुसार, कोलकाता को दुनिया के बेस्ट 11 फूड प्लेस में शामिल किया गया है। कोलकाता के अलावा इस सूची में तमाकी मकौरौ (न्यूजीलैंड), ऐशविले (उत्तरी कैरोलिना), अल्बुकर्क (न्यू मैक्सिको), ग्वाटेमाला सिटी (ग्वाटेमाला), कैम्ब्रिज (इंग्लैंड), डकार (सेनेगल), हॉलैंड (स्वीडन), सार्डिनिया (इटली), मनीला (फिलीपींस) और हो ची मिन्ह सिटी (वियतनाम) के नाम शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं कोलकाता के कुछ मशहूर व्यंजनों के बारे में-

काठी रोल्स

काठी रोल्स का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। इसके बढ़ती लोकप्रियता की वजह से अब काठी रोल्स हर जगह आसानी से मिल जाता है। लेकिन इसकी जड़े कोलकाता से जुड़ी हुई है। काठी रोल सबसे पहले 20वीं शताब्दी में बनाया गया था। इतिहासकारों के मुताबिक, इसकी उत्पत्ति 1932 में निज़ाम के नाम से मशहूर एकल रेस्तरां से हुई थी।

कोलकाता बिरयानी

बिरयानी भारतीय व्यंजनों में सबसे मशहूर और लोकप्रिय पकवान है। लेकिन कोलकाता बिरयानी अन्य सभी बिरयानी से काफी अलग होती है, क्योंकि इसमें अंडे और आलू का इस्तेमाल किया जाता है। कोलकाता में बिरयानी बहुत कम मसालेदार होती है और खाने वाले को इसकी महक और स्वाद अपना दीवाना बना देती है। कहा जाता है कि अवध के राजा नवाब वाजिद अली शाह ने कोलकाता बिरयानी का आविष्कार किया था।

तेली भाजा

तेली भाजा कोलकाता एक बेहद लोकप्रिय और प्रसिद्ध व्यंजन है। यह कोलकाता में इतना मशहूर है कि आपको शहर के हर कोने में एक तेली भाजा स्टॉल मिल जाएगा। यह एक बंगाली शैली का पकौड़ा है, जो मटन, मछली, प्याज, बैंगन और चिकन से बनाया जाता है।

पुचका

पुचका कोलकाता का एक और प्रसिद्ध व्यंजन है, जिसे अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। हालांकि, कोलकाता में मिलने वाले पुचके का एक स्वाद है। खाने के शौकीन लोगों को हर पुचके में चटपटा मसाला और अलग स्वाद मिलेगा।

देसी चाइनीज

जिस इंडो-चाइनीज व्यंजन का आज हम देश भर में आनंद लेते हैं, उसका जन्मस्थान कोलकाता ही है। दरअसल, भारतीय चीनी भोजन का इतिहास हक्का चीनी व्यापारियों से जुड़ा हुआ है, जो 1700 के अंत में इस शहर में बस गए थे। उस समय कोलकाता (तब कलकत्ता) भारत में ब्रिटिश साम्राज्य की राजधानी थी।

Picture Courtesy: Freepik