Tamilnadu Famous Food: तमिलनाडु घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन फेमस व्यंजनों को जरूर चखें
Tamilnadu Famous Food तमिलनाडु घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां के मशहूर व्यंजनों का स्वाद लेना न भूलें। यहां पर्यटक वेज और नॉनवेज दोनों तरह के व्यंजनों का स्वाद लेते हैं। आज आपको बताते हैं तमिलनाडु के फेमस फूड के बारे में...

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Tamilnadu Famous Food: तमिलनाडु धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध है। यहां की प्रकृति पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। तमिलनाडु में हिल स्टेशन, खूबसूरत झीले, उंचे पहाड़ियों का आप नजारा ले सकते हैं। यह राज्य फूड हब के लिए भी काफी मशहूर है। अगर आप तमिलनाडू के खूबसूरत वादियों का नजारा लेना चाहते हैं, तो यहां के पांरपरिक व्यंजनों का आनंद उठा सकते हैं। यहां पर्यटक वेज और नॉनवेज दोनों तरह के व्यंजनों का स्वाद लेते हैं। तो चलिए बिना देरी किए हुए बताते हैं, तमिलनाडु के फेमस फूड के बारे में...
1.मुरुकु
मुरुकु डीप फ्राई स्नैक के तौर पर खाया जाता है। यह चावल के आटे, नमक और बेसन से तैयार किया जाता है। अगर आप तमिलनाडु घूमने जाए, तो चाय के साथ मुरुकु का जरूर स्वाद लें।
2.सुंडल
सुंडल तससमिलनाडु का मशहूर स्ट्रीट फूड है। इसे नारियल, कच्चे आम और सूखे मटर का इस्तेमाल कर बनाया जाता है। यहां के लोगों के सुंडल काफी लोकप्रिय नाश्ता है।
3.कुझी पनियाराम
यह डिश चावल का आटा और उड़द की दाल से तैयार किया जाता है। आप अपने पसंद के अनुसार इसे मीठा या नमकीन का स्वाद ले सकते हैं।
4.पायसम
यह तमिलनाडु की फेमस मीठाई है। इसे सेवई, दूध, चीनी या गुड़ से तैयार किया जाता है। खासतौर त्योहार में इस व्यंजन को बनाने की परंपरा है।
5. भाजी
तमिलनाडु में भाजी बहुत ही फेमस डिश है। इस राज्य में लोग कुरकुरे भाजी खाना काफी पसंद करते हैं। भाजी के साथ हरी चटनी सर्व किया जाता है। अगर इस भाजी का स्वाद लेना चाहते हैं, तो मानसून में तमिलनाडु घूमने जा सकते हैं।
6. इडियप्पम
इडियप्पम देखने में नूडल्स की तरह लगता है लेकिन इसका टेस्ट बिल्कुल अलग होता है। यह चावल के आटे और नारियल के दूध से तैयार किया जाता है। यह डिश इस शहर के हर गली में मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें-
Travel Tips: तीन दिन का ट्रिप हो या एक हफ्ते का, ऐसे करेंगे पैकिंग तो पूरे सफर में रहेंगे टेंशन फ्री
Picture Courtesy: Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।