विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2027 से मलेशिया में नहीं मिलेगी भारतीयों को वीजा-फ्री एंट्री, लागू हुआ ये सख्त नियम; जानें कैसे करें अप्लाई

Published: Thu, 19 Nov 2026 12:08 PM (IST)

मलेशिया ने 1 जनवरी 2027 से भारतीयों के लिए वीजा-फ्री एंट्री खत्म करने का फैसला किया है।

मलेशिया घूमने का है प्लान? (Picture Courtesy: Freepik)

मलेशिया घूमने का है प्लान? (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मलेशिया एशिया के सबसे पसंदीदा हॉलीडे डेस्टिनेशन में से एक है और भारतीयों को यहां वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा मिलती है। लेकिन अगर आप नए साल यानी 2027 में मलेशिया घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। 

मलेशिया ने भारतीयों को मिलने वाली वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा बंद करने का फैसला लिया है। ये नया नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होगा, जिसके बाद मलेशिया जाने वाले हर भारतीय के लिए वीजा लेना अनिवार्य हो जाएगा। आइए जानें इस बारे में। 

कब और कैसे कर सकेंगे वीजा अप्लाई?

मलेशिया के इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने 17 नवंबर को एक ऑफिशियल नोटिस जारी करके बताया कि अगले साल की शुरुआत से भारतीयों के लिए वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा खत्म हो जाएगी। इस नोटिस के मुताबित, 1 जनवरी 2027 या उसके बाद मलेशिया में एंटर करने वाले हर भारतीय नागरिक के पास वीजा बिफॉर अराइवल होना चाहिए। 

नए नियमों के लागू होने से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए वीजा एप्लिकेशन प्रोसेस जल्द शुरू किया जा रहा है। भारतीय नागरिक 1 दिसंबर 2026 से MyVISA ऑनलाइन पोर्टल के जरिए मलेशियाई वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

अधूरे एप्लिकेशन पर सख्ती

मलेशिया के इमिग्रेशन विभाग ने अधूरे या पेंडिंग वीजा आवेदनों के लिए एक नया नियम जारी किया है। अगर कोई एप्लिकेशन 7 वर्किंग डेज तक न्यू एप्लिकेशन या पेंडिंग पेमेंट में पड़ा रहता है, वह खुद ही एक्सपायर हो जाएगा और दोबारा अप्लाई करने के लिए शुरू से पूरी प्रक्रिया फॉलो करनी पड़ेगी। ये नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू हो चुका है और 1 सितंबर 2026 से पहले जमा किए एप्लिकेशन पर भी लागू होता है। 

वीजा फीस नहीं होगी रिफंड

इस नियम के साथ मलेशिया के इमिग्रेशन विभाग ने यह भी कहा है कि वीजा प्रोसेसिंग फीज नॉन-रिफंडेबल है यानी किसी भी स्थिति में वापस नहीं की जाएगी। चाहे आपका वीजा मंजूर हो या खारिज, फीस वापस नहीं मिलेगी। इसके अलावा, किसी पॉलिसी चेंज या ट्रैवल प्लान चेंद की स्थिति में भी फीस वापस नहीं किया जाएगा। 

वीजा और ट्रैवल इंश्योरेंस से जुड़े बदलाव

वीजा-फ्री एंट्री खत्म करने के अलावा, मलेशिया ने ट्रैवल इंश्योरेंस को लेकर भी कुछ बदलाव किए हैं। 1 सितंबर 2026 से मलेशिया ने 31 देशों के नागरिकों के लिए मल्टीपल-एंट्री वीजा भी सीमित कर दिया है। अब ये वीजा केवल बिजनेस, मेडिकल ट्रीटमेंट, वेडिंग टूरिज्म और फ्लाई-एंड-क्रूज यात्रियों को ही दिया जा रहा है। 

इसके अलावा, इमिग्रेशन विभाग ने यात्रियों से ये भी कहा है कि मलेशिया में अपने पूरे ट्रिप को कवर करने वाला ट्रैवल मेडिकल इंश्योरेंस जरूर लें। साथ ही, देश में मिलने वाले इलाज और दूसरी स्वास्थ्य सेवाओं का खर्च नॉन रेसिडेंट्स को खुद उठाना होगा। 


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।