भारत के बड़े शहरों में क्या है US Visa का वेटिंग टाइम? जानिए सबसे जल्दी कहां मिल रहे हैं स्लॉट
अमेरिका जाने वाले इंडियन टूरिस्ट्स के लिए वीजा इंटरव्यू का स्लॉट हासिल करना एक बड़ा टास्क होता है। बता दें, ...और पढ़ें

US Visa वेटिंग टाइम की ताजा लिस्ट जारी (Image Source: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप इस साल अमेरिका की ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। चाहे आप घूमने जा रहे हों, बिजनेस के लिए या फिर अपने रिश्तेदारों से मिलने- फ्लाइट की टिकट से भी बड़ा सवाल आजकल यह है कि "वीजा इंटरव्यू का नंबर कब आएगा?"
बता दें, अमेरिकी विदेश विभाग ने हाल ही में वीजा के वेटिंग टाइम (US Visa Wait Times) को लेकर ताजा आंकड़े जारी किए हैं, जो बताते हैं कि भारत के अलग-अलग शहरों में अभी स्थिति क्या है।

(Image Source: Freepik)
चेन्नई वालों की बल्ले-बल्ले, मुंबई में लंबा इंतजार
13 फरवरी 2026 को जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत के अलग-अलग शहरों में B1/B2 वीजा इंटरव्यू के लिए औसत वेटिंग टाइम कुछ इस प्रकार है:
- चेन्नई: 1.5 महीने (सबसे कम इंतजार)
- कोलकाता: 2.5 महीने
- नई दिल्ली: 6.5 महीने
- हैदराबाद: 7.5 महीने
- मुंबई: 9.5 महीने (सबसे ज्यादा इंतजार)
इन आंकड़ों से साफ है कि अगर आप चेन्नई से अप्लाई कर रहे हैं, तो आपको सबसे जल्दी नंबर मिल सकता है। वहीं, मुंबई वालों के लिए यह इंतजार सबसे लंबा यानी करीब 9.5 महीने का है।

(Image Source: Freepik)
क्या होता है 'एवरेज वेट टाइम'?
आंकड़ों को देखकर घबराने या खुश होने से पहले यह समझना जरूरी है कि 'एवरेज वेट टाइम' यानी औसत प्रतीक्षा समय का असली मतलब क्या है।
दरअसल, यह बताता है कि पिछले कुछ समय में जिन लोगों ने वीजा फीस भरी थी, उन्हें इंटरव्यू के लिए औसतन कितना इंतजार करना पड़ा। इसका मतलब यह नहीं है कि आपको अगला स्लॉट इतने ही समय बाद ही मिलेगा। इंटरव्यू का समय कम या ज्यादा हो सकता है, जो इस बात पर निर्भर करता है कि:
- कितने लोगों ने अपनी अपॉइंटमेंट कैंसिल की है।
- कांसुलट ने कितने नए स्लॉट खोले हैं।
- स्टाफ की उपलब्धता कितनी है और सीजन की डिमांड क्या है।
- कुल मिलाकर, यह एक पिछला औसत है, भविष्य की पक्की गारंटी नहीं।

(Image Source: Freepik)
ट्रिप प्लान करने से पहले जरूर मानें यह सलाह
भले ही पीक टाइम के मुकाबले स्थिति में सुधार आया है, लेकिन कुछ बड़े शहरों में अभी भी भारी डिमांड है। अगर आप 2026 में अमेरिका जाने की सोच रहे हैं, तो इन वेटिंग टाइम को ध्यान में रखकर ही अपनी प्लानिंग बनाएं।
चूंकि, अपॉइंटमेंट की उपलब्धता बदलती रहती है, इसलिए बेहतर होगा कि आप अमेरिकी विदेश विभाग के आधिकारिक पोर्टल को नियमित रूप से चेक करते रहें। सबसे जरूरी बात यह है कि अपनी ट्रिप की तारीखें और टिकट तभी फाइनल करें जब आपका वीजा इंटरव्यू स्लॉट कंफर्म हो जाए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।