विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पासपोर्ट बनवाने जा रहे हैं? रुकिए! दलालों के चक्कर में पड़ने से पहले जान लें सरकारी नियम और सही तरीका

Published: Tue, 03 Feb 2026 07:50 PM (IST)

यह लेख भारतीय पासपोर्ट आवेदन की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से बताता है। इसमें पासपोर्ट सेवा वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण ...और पढ़ें

पासपोर्ट आवेदन: ऑनलाइन पंजीकरण से अपॉइंटमेंट तक की पूरी प्रक्रिया जानें (Picture Credit- AI Generated)

पासपोर्ट आवेदन: ऑनलाइन पंजीकरण से अपॉइंटमेंट तक की पूरी प्रक्रिया जानें (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फर्जी नाम, गलत पते और 22 पासपोर्ट... हाल ही में गाजियाबाद के इस मामले ने सबको चौंका दिया। विदेश जाने का सपना देखना अच्छी बात है, लेकिन उसके लिए सही डॉक्यूमेंट्स होना बेहद जरूरी है। 

पासपोर्ट दूसरे देशों में आपका सबसे बड़ा 'आईडी प्रूफ' होता है, इसलिए इसमें गलती की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। अगर आपको पासपोर्ट बनवाने का सही प्रोसीजर नहीं पता, तो फिक्र न करें। इस आर्टिकल में हम डिकोड करेंगे आवेदन का पूरा और सही प्रोसेस।

स्टेप 1- रजिस्ट्रेशन और लॉगिन 

  • सबसे पहले पासपोर्ट सेवा की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.passportindia.gov.in/ पर जाएं और "Register" बटन पर क्लिक करें।
  • अब इस पर अपनी जरूरी जानकारी भरें और ईमेल आईडी वेरीफाई करें।
  • अब अपनी आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। ध्यान रखें कि सुरक्षा के लिए पासवर्ड हर 3 महीने में एक्सपायर हो जाता है, इसलिए इसे समय-समय पर बदलते रहें।

स्टेप 2- फॉर्म भरना शुरू करें

  • लॉगिन करने के बाद "Apply for New Passport / Re-issue" वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपने शहर/पते के हिसाब से सही रीजनल ऑफिस (RPO) चुनें।

स्टेप 3- जरूरी जानकारी भरें 

फॉर्म भरने के प्रोसेस (Form Filling) में आपको 9 चरणों में जानकारी भरनी होगी:

  • पासपोर्ट का प्रकार (नॉर्मल/तत्काल)
  • आपका नाम और पर्सनल जानकारी
  • फैमिली डिटेल्स
  • घर का पता
  • इमरजेंसी कॉन्टेक्ट
  • पुराने पासपोर्ट की जानकारी (अगर कोई हो)
  • अन्य जरूरी डिटेल्स
  • प्रिव्यू - यहां चेक करें कि सारी जानकारी सही है या नहीं
  • वेरिफिकेशन और सबमिट

इस बात का ध्यान रखें सबमिट करने के बाद फॉर्म में कोई बदलाव नहीं होगा, इसलिए सबमिट करने से पहले दो बार चेक करें। सबमिट करते ही आपको एक ARN नंबर मिलेगा।

स्टेप 4- फीस और अपॉइंटमेंट 

  • अब 'Pay and Schedule Appointment' पर क्लिक करें। पासपोर्ट ऑफिस जाने के लिए फीस ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य है।
  • अपनी पसंद का पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) और तारीख चुनें।
  • अगर आप 'तत्काल' में बनवा रहे हैं, तो वह ऑप्शन चुनें।

स्टेप 5- बुकिंग कन्फर्म करें

आखिरी स्टेप में बुकिंग कन्फर्म होते ही आपके मोबाइल पर एक SMS आएगा। आपको तय तारीख पर यह SMS और अपने सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स लेकर पासपोर्ट केंद्र पहुंचना होगा।

कुछ जरूरी नियम 

  • बच्चे (4 साल से कम): अगर अप्लाई करने वाले की उम्र 4 साल से कम है, तो उसकी एक फोटो (साइज 4.5 X 3.5 सेमी, सफेद बैकग्राउंड) साथ लेकर जाएं।
  • समय सीमा: फॉर्म भरने के 90 दिनों के अंदर पासपोर्ट ऑफिस जाना जरूरी है, वरना आपको दोबारा फॉर्म भरना पड़ेगा।
  • तारीख बदलना: अगर आप किसी कारण तय तारीख पर नहीं पहुंच पाते हैं, तो नॉर्मल अपॉइंटमेंट 3 बार और तत्काल अपॉइंटमेंट सिर्फ 1 बार बदली जा सकती है।

यह भी पढ़ें- अमेरिका, रूस या ब्रिटेन नहीं... इस देश के पासपोर्ट का चलता है सिक्का; लिस्ट में किस नंबर पर भारत?

Source:

Passport Seva