क्या आप जानते हैं भारत में नीले ही नहीं और भी कलर के बनते हैं Passport, जानें किसका क्या है मतलब
पासपोर्ट किसी भी व्यक्ति का आईडी प्रूफ होता है। अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए पासपोर्ट होना बेहद जरूरी है। हालांकि अगर आपने ध्यान दिया होगा तो ज्यादातर लोगों के पास नीले रंग का पासपोर्ट होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के पासपोर्ट का रंग अलग भी हो सकता है (Different Types of Indian Passports)। आइए जानें पासपोर्ट के अलग-अलग रंगों के मतलब।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय पासपोर्ट (Indian Passport) देश के नागरिकों को अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए जारी किया जाने वाला एक जरूरी दस्तावेज है। यह व्यक्ति का एक पहचान पत्र है, जो उसकी भारतीय नागरिकता को दर्शाता है। अगर आपने पासपोर्ट बनवाया है, तो देखा होगा कि उसका कवर नीले रंग का है। ज्यादातर लोगों के पास इसी रंग का पासपोर्ट होता है। लेकिन कुछ लोगों के पासपोर्ट का रंग सफेद या मैरून भी होता है (3 types of passports)।
पासपोर्ट के इन रंगों का अपना खास महत्व होता है और ये पासपोर्ट होल्डर की श्रेणी और उसके अधिकारों को दर्शाते हैं। आइए जानें भारत में मिलने वाले अलग-अलग रंग के पासपोर्ट के मतलब (Meaning of Different Types of Passport) और उनके बीच का अंतर।
अलग-अलग रंग के भारतीय पासपोर्ट (Different Types of Indian Passports)
नीले रंग का पासपोर्ट (सामान्य पासपोर्ट)
नीले रंग का पासपोर्ट भारत के आम नागरिकों के लिए जारी किया जाता है। यह सबसे आम प्रकार का पासपोर्ट है और इसे "ऑर्डिनरी पासपोर्ट" या "रेगुलर पासपोर्ट" कहा जाता है। इस पासपोर्ट को छात्र, पर्यटक, व्यापारी या सामान्य यात्रा करने वाले लोगों के लिए जारी किया जाता है।
- इस पासपोर्ट को 36 या 60 पेजों के ऑप्शन के साथ जारी किया जाता है।
- इस पासपोर्ट पर "E-Passport" लिखा होता है, जिसका अर्थ है कि इसमें एक इलेक्ट्रॉनिक चिप लगी होती है जिसमें धारक की बायोमेट्रिक जानकारी स्टोर होती है।
- इस पासपोर्ट से वीजा-मुक्त यात्रा के लिए भारत की डिप्लोमेटिक स्थिति के आधार पर कुछ देशों में प्रवेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Passport Verification के नाम पर पुलिस वाले मांग सकते हैं आपसे रुपये? जानिए क्या कहता है नियम
सफेद रंग का पासपोर्ट (सरकारी पासपोर्ट)
नीले रंग का पासपोर्ट "ऑफिशियल पासपोर्ट" या "सर्विस पासपोर्ट" कहलाता है। यह पासपोर्ट भारत सरकार के कर्मचारियों और अधिकारियों को उनके आधिकारिक दौरों के लिए जारी किया जाता है।
- यह पासपोर्ट केवल सरकारी कामकाज के लिए ही इस्तेमाल किया जा सकता है, पर्सनल ट्रैवल के लिए नहीं।
- इसमें "Official Passport" लिखा होता है और यह सामान्य पासपोर्ट से अलग होता है।
- ये पासपोर्ट होल्डर्स को कुछ देशों में वीजा छूट या खास सुविधाएं मिल सकती हैं।
मैरून रंग का पासपोर्ट (डिप्लोमेटिक पासपोर्ट)
मैरून या लाल-भूरे रंग का पासपोर्ट "डिप्लोमेटिक पासपोर्ट" कहलाता है और यह भारत के उच्च-स्तरीय अधिकारियों, राजनयिकों और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्रियों आदि को जारी किया जाता है।
- इस पासपोर्ट के धारकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डिप्लोमेटिक इम्यूनिटी मिलती है।
- इसमें "Diplomatic Passport" लिखा होता है और यह सबसे प्रतिष्ठित पासपोर्ट माना जाता है।
- ये पासपोर्ट होल्डर को बिना वीजा के कई देशों में यात्रा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: दुनिया देखने का सपना हुआ आसान, भारतीयों को 57 देशों में मिलेगी वीजा-फ्री एंट्री
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।