विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ज्योतिर्लिंग दर्शन से लेकर समंदर किनारे सुकून तक, नवंबर में जी भर के घूमें गुजरात; IRCTC लाया 8 दिनों का टूर

Published: Tue, 17 Nov 2026 04:49 PM (IST)

IRCTC ने 8 दिनों का गुजरात टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसमें द्वारका, सोमनाथ, दीव और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जैसे प्रमुख स्थल शामिल हैं।

नवंबर में बनाइए गुजरात घूमने का प्लान (Image Source: AI-Generated)

नवंबर में बनाइए गुजरात घूमने का प्लान (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। डेली लाइफ की भागदौड़ से दूर, अगर आप कुछ दिन सुकून और रोमांच के साथ बिताना चाहते हैं, तो गुजरात से बेहतरीन जगह और क्या हो सकती है? जरा सोचिए... एक तरफ समंदर किनारे बसे द्वारका और सोमनाथ के मंदिरों की शांति, दूसरी तरफ दीव के पुराने किले की ऐतिहासिक दीवारें और इन सबके बीच बादलों से बातें करती दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी'।

अगर आप भी इस खूबसूरत एक्सपीरिएंस को जीना चाहते हैं, तो IRCTC आपके लिए 8 दिनों का एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इसमें आपको बस अपना बैग पैक करना है, बाकी फ्लाइट से लेकर होटल तक की टेंशन आपकी नहीं है। आइए, जान लीजिए इस टूर से जुड़ी जरूरी डिटेल्स।

Gujarat

गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास सैर करता एक परिवार। (AI जनरेटेड तस्वीर)

क्या रहेगा ट्रिप का शेड्यूल?

आपकी यह ट्रिप 28 नवंबर 2026 को चंडीगढ़ से शुरू होगी। आप फ्लाइट से दोपहर 12:05 बजे उड़ान भरेंगे और 01:55 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे। पूरा टूर खत्म होने के बाद, आपकी वापसी 5 दिसंबर 2026 को अहमदाबाद से रात 09:25 बजे फ्लाइट से होगी, जो आपको 11:10 बजे चंडीगढ़ वापस छोड़ देगी। हालांकि, ध्यान रहे कि एयरलाइंस की ऑपरेशनल वजहों से इस समय में बदलाव हो सकता है।

क्या-क्या घूमेंगे आप?

  • अहमदाबाद: पहले दिन आप साबरमती आश्रम और अक्षरधाम मंदिर के दर्शन करेंगे।
  • द्वारका और सोमनाथ: दूसरे और तीसरे दिन जामनगर होते हुए आप द्वारकाधीश मंदिर, बेट द्वारका और नागेश्वर मंदिर के दर्शन करेंगे। चौथे दिन पोरबंदर होते हुए सोमनाथ मंदिर जाएंगे।
  • दीव और भावनगर: पांचवें और छठे दिन आप दीव फोर्ट और निष्कलंक महादेव मंदिर घूमेंगे।
  • वडोदरा और केवड़िया: सातवें दिन लक्ष्मी विलास पैलेस और दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' देखने का मौका मिलेगा।

पैकेज का खर्च कितना होगा?

इस ट्रिप के लिए आपको अलग-अलग ऑक्युपेंसी के हिसाब से पैसे देने होंगे:

  • सिंगल ऑक्युपेंसी: 60,110 रुपये प्रति व्यक्ति।
  • डबल ऑक्युपेंसी: 43,950 रुपये प्रति व्यक्ति।
  • ट्रिपल ऑक्युपेंसी: 41,810 रुपये प्रति व्यक्ति।
  • बच्चों का खर्च: 5 से 11 साल के बच्चे के लिए 36,900 रुपये लगेंगे।

पैकेज में क्या-क्या शामिल है?

इस टूर पैकेज में आपकी चंडीगढ़-अहमदाबाद-चंडीगढ़ की एयर टिकट शामिल है। रुकने के लिए अहमदाबाद, द्वारका, सोमनाथ, भावनगर , वडोदरा और केवड़िया में होटलों की व्यवस्था होगी। इसके अलावा 7 नाश्ते, 7 डिनर, साइटसीइंग के लिए एसी बस, ट्रैवल इंश्योरेंस और IRCTC टूर एस्कॉर्ट की सुविधा भी आपको मिलेगी।

पैकेज में क्या नहीं है शामिल?

दोपहर का खाना आपको खुद से लेना होगा। इसके अलावा फ्लाइट में खाना, मंदिरों या टूरिस्ट स्पॉट्स की एंट्री टिकट, टूर गाइड की सर्विस और किसी भी तरह की टिप या व्यक्तिगत खर्चे इस पैकेज से बाहर हैं। हैदराबाद में लोकल ट्रांसपोर्ट/एयरपोर्ट पिक-अप और ड्रॉप भी इसमें शामिल नहीं है।

कैंसिलेशन पॉलिसी

  • अगर आप यात्रा शुरू होने से 21 दिन पहले बुकिंग कैंसिल करते हैं, तो पैकेज का 30% पैसा कटेगा।
  • 21 से 15 दिन पहले कैंसिल करने पर 55% पैसा कट जाएगा।
  • 14 से 8 दिन पहले बताने पर 80% की कटौती होगी।
  • वहीं, अगर 7 दिन या उससे कम समय बचा है, तो आपका 100% पैसा कट जाएगा और कोई रिफंड नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें- 10 हजार से भी कम में करें तिरुपति बालाजी की यात्रा, IRCTC लाया 4 दिन का टूर; होटल और खाने-पीने की भी है सुविधा

यह भी पढ़ें- बर्फ से ढकी वादियों में बिताने हैं सुकून भरे पल? IRCTC लाया शिमला-मनाली का शानदार Winter Tour

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।