विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मालदीव जाने का बना रहे हैं प्लान? बिना कन्फ्यूजन ऐसे डिजाइन करें 4 दिन और 3 रातों की अपनी ड्रीम ट्रिप

Published: Wed, 18 Nov 2026 02:12 PM (IST)

मालदीव घूमने के लिए एक बहुत ही बेहतरीन जगह है। ये अपने नीले समंदर, रिच मरीन लाइफ और खूबसूरत रिसॉर्ट्स के लिए जाना जाता है।

नीले समंदर और खूबसूरत रिसॉर्ट्स के लिए मशहूर मालदीव (Picture Courtesy: Freepik)

नीले समंदर और खूबसूरत रिसॉर्ट्स के लिए मशहूर मालदीव (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मालदीव भारतीयों के फेवरेट फॉरेन डेस्टिनेशन्स में से एक है। यहां का नीला समंदर, सफेद रेत और सुकून भरा माहौल इसे सबसे खूबसूरत देशों में से एक बनाती है। अगर आप भी मालदीव घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो 4 दिनों और 3 रातों का प्लान सबसे बेस्ट है।

मालदीव में घूमने और देखने के लिए कई जगहें हैं और आप कई एक्टिविटीज में भी हिस्सा ले सकते हैं। आइए जानें मालदीव घूमने का बेस्ट ट्रैवल प्लान, जो क्विक रिफ्रेशिंग ट्रिप के लिए बेस्ट है। 

माले पहुंचे और रिसॉर्ट में चिल

मालदीव की राजधानी माले के वेलाना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के साथ आपकी मालदीव यात्रा शुरू हो जाएगी। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही आपका रिसॉर्ट रिप्रेजेंटेटिव आपको स्पीडबोट या सी-प्लेन से आपके चुने हुए द्वीप जैसे माफुसी, गुलही या किसी प्राइवेट रिसॉर्ट तक ले जाएगा। 

चेक-इन करने के बाद थोड़ा आराम करें और शाम को समुद्र के किनारे टलहें, सनसेट का खूबसूरत नजारा देखें और समंदर की लहरों के किनारे कैंडललाइट डिनर का आनंद लें। डिनर में आप यहां का लोकल सी-फूड चख सकते हैं। 

Maldives (1)

(Picture Courtesy: Freepik

वॉटर स्पोर्ट्स और स्नॉर्कलिंग का रोमांच

दूसरे दिन आप समंदर को निहारते हुए ब्रेकफास्ट कर सकते हैं। मालदीव अपनी मरीन लाइफ के लिए जाना जाता है। इसलिए यहां की वॉर्टर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज जरूर ट्राई करें। स्नॉर्कलिंग या स्कूबा डाइविंग के जरिए रंग-बिरंगी कोरल रीफ, समुद्री कछुए और खूबसूरत मछलियों को करीब से देख सकते हैं। 

अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो जेट स्कीइंग, पैरासेलिंग या कयाकिंग भी ट्राई कर सकते हैं। शाम को रिसॉर्ट के स्पा में रिलैक्स करें या सनसेट डॉल्फिन क्रूज पर जाएं। इस क्रूज पर आप डॉल्फिन को पानी में उछलते हुए देख पाएंगे। 

आइलैंड हॉपिंग और सैंडबैंक विजिट

तीसरे दिन आप आसपास के लोकल द्वीपों की सैर कर सकते हैं। किसी सैंडबैंक पर जाएं और चारों तरफ फैले नीले पानी का खूबसूरत नजारा देखें। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है। 

इसके बाद आप लोकल आइलैंड पर जाकर मालदीव की संस्कृति, बाजार और पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। 

माले सिटी टूर और वापसी

ट्रिप के आखिरी दिन सुबह ब्रेकफास्ट करने के बाद चेक-आउट करें और स्पीडबोट से वापसी के लिए माले लौटें। अगर आपकी रिटर्न फ्लाइट शाम की है, तो आप माले शहर का छोटा-सा टूर कर सकते हैं। यहां का ऐतहासिक ग्रैंड फ्राइडे मस्जिद, सुल्तान पार्क और लोकल फिश मार्केट देख सकते हैं। साथ ही, परिवार और दोस्तों के लिए सुविनियर्स खरीद सकते हैं। 


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।