Prague में है दुनिया का सबसे बड़ा किला, खूबसूरत इतना कि हर साल 30 लाख से ज्यादा लोग आते हैं देखने
प्राग सिर्फ अपनी सुंदरता और अनोखी वास्तुकला के लिए ही नहीं जाना जाता बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा और पुराना किला भी यहीं स्थित है। यह किला इतना अनोखा है कि हर साल लाखों सैलानी इसे देखने प्राग आते हैं। इस आर्टिकल में हम प्राग स्थित इस किले की खासियत (Prague Fort Facts) और देखने जाने के लिए टिकट की कीमत और समय बता रहे हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चेक गणराज्य (Czech Republic) की राजधानी प्राग अपने सुंदर आर्किटेक्चर, समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के लिए मशहूर है। यहां स्थित प्राग किला (Prague Castle) न केवल यूरोप (Historical places in Europe), बल्कि पूरी दुनिया के सबसे बड़े (World's largest castle) और प्राचीन किलों में से एक है।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, यह किला 70,000 वर्ग मीटर से ज्यादा क्षेत्र में फैला हुआ है और इसका इतिहास 9वीं शताब्दी से जुड़ा हुआ है। आइए जानते हैं इस किले से जुड़ी कुछ और रोचक बातें।
(Picture Courtesy: https://www.hrad.cz/en/prague-castle-for-visitors)
एक ऐतिहासिक धरोहर
प्राग किले की स्थापना लगभग 870 ईस्वी में हुई थी और यह सदियों तक बोहेमिया के राजाओं, रोमन सम्राटों और हैब्सबर्ग शासकों का केंद्र रहा। आज भी यह चेक राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास है, जो इसे दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक और सांस्कृतिक स्थलों में से एक बनाता है।
यह भी पढ़ें: भारत घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 10 UNESCO World Heritage Sites का जरूर करें दीदार
किले की प्रमुख विशेषताएं (Prague Castle tourism)
(Picture Courtesy: https://www.hrad.cz/en/prague-castle-for-visitors)
सेंट विटस कैथेड्रल (St. Vitus Cathedral)
यह गॉथिक शैली में बना एक भव्य चर्च है, जो किले के अंदर स्थित है। यहां चेक गणराज्य के राजाओं और रानियों का राज्याभिषेक हुआ करता था। इसकी खिड़कियों पर बने शीशे के रंगीन चित्र और ऊंची मीनारें पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।
ओल्ड रॉयल पैलेस (Old Royal Palace)
यह महल प्राग किले का सबसे पुराना हिस्सा है, जहां बोहेमिया के शासक रहा करते थे। इसकी व्लादिस्लाव हॉल (Vladislav Hall) अपनी विशाल छत और ऐतिहासिक महत्व के लिए मशहूर है।
गोल्डन लेन (Golden Lane)
यह एक रंगीन गली है, जहां पहले शाही सुनार और सैनिक रहते थे। बाद में यहां मशहूर लेखक फ्रांज काफ्का ने भी कुछ समय बिताया था। आज यहां छोटी-छोटी दुकानें और म्युजियम हैं, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं।
सेंट जॉर्ज बेसिलिका (St. George's Basilica)
यह प्राग की सबसे पुरानी चर्चों में से एक है, जिसका निर्माण 10वीं शताब्दी में हुआ था। यहां रोमनस्क्यू शैली की आर्किटेक्चर देखने को मिलती है।
यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल
प्राग किला अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के कारण यूनेस्को की विश्व धरोहर (UNESCO World Heritage Site) की लिस्ट में शामिल है। हर साल 30 लाख से ज्यादा पर्यटक इस किले को देखने आते हैं।
यात्रा की जानकारी
- प्रवेश शुल्क- लगभग 1600 रुपये प्रति व्यक्ति
- खुलने का समय- सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक
यह भी पढ़ें: एक नहीं, तीन-तीन राज्यों की शान है लोक नृत्य छऊ, यूनेस्को भी कर चुका है सराहना
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।